फिरोजाबाद: कांग्रेस ने हमेशा देश की सम्पन्ता, सम्मान और प्रगति के लियेे किया संघर्ष-रामनिवास यादव
फिरोजाबाद। कांग्रेस पार्टी का 141 वॉ स्थापना दिवस ध्वजारोहरण कर एवं वरिष्ठ कांग्रेसियों को सम्मानित कर मनाया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर आयोजित पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देश की सम्पन्ता, सम्मान और प्रगति के लिये संघर्ष किया है। देशवासियों की खुशहाली के लिए त्याग और बलिदान किये हैं। कभी सत्ता के लालच में स्वाभिमान को चोट नहीं पहुंचाई है, ये बात अलग है कि आज की सरकारे सत्ता में बने रहने के लिये नफ़रत फैलाकर भाई से भाई को लड़ाने का काम कर रही है। तमाम ओछे हथकंडे अपना रही है, जिससे हर कांग्रसी को मुकाबला करना है और देश की रक्षा करनी है। धर्मसिंह यादव एड., हाजी सईद पटेल, धर्मेन्द्र शर्मा धर्मा एड. ने कहा कि 28 दिसम्बर 1885 को कांग्रेस की स्थापना हुई, उसी समय से कांग्रेसियों ने संघर्ष शुरू कर तन, मन और धन सब कुछ न्योछावर करके अंग्रेजो को भगाकर देश को आजादी दिलाई। आजादी के बाद नेहरू ने कमान सभालकर चहुमुखी विकास किया। इदिरा गाँधी ने देश का झंडा दुनियाँ में फहराकर, प्रत्येक भारतीय का सर गर्व से ऊँचा किया। देश में अमन, शांति और खुशहाली के लिये इंदिरा गाँधी और राजीव गाँधी ने बलिदान दिया। सतीश अग्रवाल नेताजी, जितेंद्र तिवारी, गुलाम जिलानी, वलवीर सिंह आजाद एड., अजय यादव, विराट दिवाकर, शैलेन्द्र शुक्ला, शांतिदास शंखवार, संदीप कुमार ओझा, संजय यादव, संजू शंखवार, हरिओम यादव, मनीराम शंखवार, वीरेंद्र कुमार ओझा, कमल सिंह, आरती देवी, संतोष यादव, धर्मवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
Related Articles
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: अटल बिहारी वाजपेयी ने सिद्धांतों और विचारधारा से कभी समझौता नहीं किया-जयवीर सिंह -
शिकोहाबाद: डीपीएस स्कूल के वार्षिकोत्सव में कवि, कलाकारों ने बांधा समां -
फिरोजाबाद: एनुअल अवॉर्ड सेरेमनी में विद्यार्थी हुए सम्मानित -
फिरोजाबाद: ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने सांसद को सौंपा ज्ञापन -
फिरोजाबाद: भाजपाईयों ने प्रधानमंत्री के ओजस्वी विचारों को सुना -
फिरोजाबाद: महिला सम्मेलन की तैयारियों को लेकर हुई चर्चा