फिरोजाबाद: कांग्रेस ने न्यू रामगढ़ की पुलिया पर चलाया हस्ताक्षर अभियान
फिरोजाबाद। वोट चोर-गद्दी छोड़ जन आंदोलन के अंतर्गत गुरूवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा न्यू रामगढ़ की पुलिया पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने कहा कि मोदी सरकार चुनाव आयोग से साठगाठ करके वोट चोरी करके सत्ता मे आई है और लोगो के हक, अधिकार, शिक्षा, रोजगार, नौकरी एवं किसानों का भविष्य चोरी करने का काम कर रही है। जिसके विरुद्ध लोगो मे भारी जनआक्रोश है और वें समय का इंतजार कर रहे है।
Related Articles
हस्ताक्षर अभियान को छात्रों, नौजवानों, व्यापारियों सहित बड़ी सख्या मे आम लोगो का समर्थन मिल रहा है और यहां तक कि छोटे-छोटे बच्चों का भी जोशीला सहयोग मिल रहा है। जिला उपाध्यक्ष राजवीर सिंह यादव, जितेंद्र तिवारी, प्रदीप कुमार शर्मा, जला महासचिव शांतिदास शांखवार, जिला सचिव संजय यादव ने भी वोट चोरी के वारे मे लोगो को बताया।
कार्यक्रम मे संजू शांखवार, धर्मवीर शांखवार, मोनू यादव, कन्हैया कश्यप, रवी शांखवार, जयवीर सिंह, सूरजपाल क्रांति, रामकुमार शंखवार, हैप्पी, रोमेश शांखवार, मनोज कुमार, राजेश कुमार, राकेश कुमार, लालाराम आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: कैंसर पीड़ित ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी -
शिकोहाबाद: डॉ सौम्या यादव एचडी की उपाधि से सम्मानित -
फिरोजाबाद: कांग्रेस कमेटी ने समाजसेवी अजय यादव को किया सम्मानित -
फिरोजाबाद: गौ सेवक होली महोत्सव में संगीतमय हुआ होली का गायन -
फिरोजाबाद: विद्यार्थियों को शोध, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान के लिए किया प्रेरित -
फिरोजाबाद: कांता होटल में लगी भीषण आग, लाखों की क्षति