फिरोजाबाद: कांग्रेसजनों पर बर्बरता पूर्वक कार्रवाई के विरोध में मुख्यालय पर किया प्रदर्शन
फिरोजाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा बनारस में मनरेगा का विरोध कर रहे कांग्रेसजनों पर बर्बरता पूर्वक कार्रवाई करने के विरोध में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने कहा कि वाराणसी में मनरेगा का नाम बदलने और एस आई आर के विरोध में शांतप्रिय संवैधानिक अधिकार के तहत प्रदर्शन करने वाले एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा की गई बर्बरता पूर्वक कार्रवाई की गई। जो न्याय संगत नहीं है। सरकार सत्ता में बैठकर लोकतंत्र की खुलेआम धज्जियां उड़ा रही हैं, संविधान को समाप्त करने का काम कर रही है और सत्ता में बने रहने के लिए संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही हैं। कांग्रेसी अभी तो गांधी जी के रास्ते पर चलकर अहिंसात्मक आंदोलन कर रहे है। प्रदर्शन करने वालों में शफात खान राजू, राजवीर सिंह यादव, जितेंद्र तिवारी, प्रदीप शर्मा, एमडी पिप्पल, राजेश शर्मा, शैलेन्द्र शुक्ला, मोहित राठौर, यश दुवे, अमन द्विवेदी, शान्तिदास शंखवार, अजय यादव, अनिल यादव, चाँद कुरैशी, सुरेंद्र शर्मा आदि रहे।
ये भी पढ़ें
- फिरोजाबाद: मुख्यमंत्री आवास योजना के 116 लाभार्थियों को जनप्रतिनिधियों ने बांटे प्रमाण पत्र
- फिरोजाबाद।: कांग्रेसियों ने मनाया राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का जन्मदिन
- फिरोजाबाद: सुहागनगरी में मनाई गई स्वामी विवेकानंद की 163 वीं जयंती
- फिरोजाबाद: राम जी क़ानून विकसित गाँव, भारत की दिशा में एक मजबूत कदम है-योगेंद्र उपाध्याय
-
फिरोजाबाद: पसीना वाले हनुमान मंदिर का एक करोड़ रू. से होगा सौंदर्यीकरण -
फिरोजाबाद: भाकियू भानू ने शहीद सूरज के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग -
फिरोजाबाद: स्कूलों में नहीं लगाये जायेंगे अनफिट वाहन-डीएम -
फिरोजाबाद: मकर सक्रांति पर खिचड़ी का हुआ वितरण, साधू संतों के बांटे कम्बल -
फिरोजाबाद: विशाल हिंदू सम्मेलन 18 को, निकलेगी कलश यात्रा -
फिरोजाबाद: तीन दिवासीय हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड शिविर का समापन