फिरोजाबाद: कांग्रेसियों ने महापुरूषों की जयंती पर किया नमन
फिरोजाबाद। भारत रत्न पं. मदन मोहन मालवीय, महाराजा बिजली पासी की जयंती तथा भारत रत्न चक्रवर्ती राजगोपालाचारी की पुण्यतिथि कांग्रेस कार्यालय पर मनाई गई। जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने कहा कि भारत रत्न पं. मदनमोहन मालवीय ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय क़ी स्थापना करके लोगो को उच्च शिक्षित कर देश सेवा के लिये तैयार कर गोरवान्वित किया। प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, भारत रत्न चक्रवर्ती राजगोपालाचारी स्वतंत्र भारत के प्रथम और एकमात्र गवर्नार जनरल थे। उन्होंने बढ़े स्तर पर हिंदी का प्रचार-प्रसार किया। समाज सुधार क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान किया। महाराजा बिजली पासी 12 वीं सदी के शक्तिशाली राजा थे। उन्होंने अवध के कई क्षेत्रों पर शासन किया और तमाम किले बनवाये। इस दौरान जितेंद्र तिवारी, शैलेन्द्र शुक्ला, संदीप कुमार ओझा, शान्तिदास शंखवार, वलवीर सिंह आजाद, डॉ. एम.डी. पिप्पल, जगदीश वाल्मीकि, जमील अहमद खान, आरती देवी, विराट दिवाकर, संजू शंखवार, वीरभान लोधी, मो. आजम, कन्हैया शर्मा, अतेश कुमार, कमल सिंह आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: पुरानी रंजिश को लेकर युवक को मारी गोली, घायल -
फिरोजाबाद: ट्रॉमा सेंटर में ऑटोक्लेव मशीन फटी, दो पैरामेडिकल छात्र और स्टाफ नर्स झुलसे -
फिरोजाबाद: आशा-संगिनी कार्यकत्रियों ने मानदेय बढ़ाने की मांग की -
फिरोजाबाद: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने एक मंच पर आने का किया ऐलान -
फिरोजाबाद: यूजीसी के विरोध में राष्ट्रीय युवा वाहिनी ने नगर विधायक को सौंपा ज्ञापन -
फिरोजाबाद: बाजारों में होली पर चार पहिया, ई-रिक्शा पर रोक लगाई जाएं