फिरोजाबाद: कांग्रेसियों ने मनरेगा बचाओ संग्राम के किये पत्रक वितरण
फिरोजाबाद। मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा राजा का ताल, नगला गोला, शंकरपुर, जरौली कला में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गाँधी के पत्र वितरित किये गये। इस मोके पर जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने कहा कि मोदी सरकार मनरेगा को समाप्त करके गॉव के गरीब मजदूरों से काम अधिकार छीनने का कुचक्र रच रही है। कांग्रेस पार्टी इसे कभी सफल नहीं होने देगी। डॉ मनमोहन सिंह की सरकार ने 2005 में गॉव और ग्रामीण मजदूरों की तरक्की तथा पलायन रोकने लिये अधिनियम बनाया गया था। जिससे विगत 20 वर्षाे में कई करोड़ ग्रामीण परिवार लाभान्वित होकर खुशहाल और संपन्न बने। मोदी सरकार को ये सब अच्छा नहीं लग रहा है। इसीलिए इस अधिनियम को समाप्त करना चाहती है। कांग्रेसी किसी भी सूरत में नहीं होने देंगे चाहे जो भी कुर्बानी क्यों ना देनी पड़े। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र तिवारी, जिला महासचिव शैलेन्द्र शुक्ला, अनिल यादव, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय यादव, दुर्गेश कुमार, राजुद्दीन, संजय रावत, धर्मवीर, चरनसिंह, राजवीर सिंह, अर्जुन सिंह दिवाकर, रमेश नेताजी, राजेंद्र सिंह, होरिलाल, इंद्रवती, रेखा देवी, नत्थूसिंह, सूर्यप्रकाश आदि मौजूद रहे।
Related Articles
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: सात दिवसीय सामौर बाबा का महोत्सव पांच से, तैयारियां शुरू -
किड्स कॉर्नर स्कूल के सुरक्षा गार्ड पर मारपीट का आरोप -
फिरोजाबाद: 19 दिन से लापता विवाहिता का शव गाजियाबाद में मिला -
फ़िरोज़ाबाद: किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार -
फिरोजाबाद: ससुरालीजनों ने दो विवाहिता को घर से निकाला, रिपोर्ट दर्ज -
फिरोजाबाद: मुठभेड़ में दो लुटेरें गिरफ्तार, गोली से पुलिसकर्मी सहित दो घायल