फिरोजाबाद।: कांग्रेसियों ने मनाया राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का जन्मदिन
फिरोजाबाद। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर वृद्वजनों को सम्मानित कर, मिष्ठान वितरित किया गया। जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता, पदाधिकारियों ने कांग्रेस महासचिव व सांसद प्रियंका गाँधी का जन्मदिन अम्बेडकर पार्क (सैलई) पर केक काटकर मनाया गया। इस अवसर पर बुजुर्गाे को सम्मानित कर मिष्ठान वितरिात किया। उन्होंने कहा कि प्रियंका गाँधी जैसी जुझारू, ईमानदार, मृदुभाषी नेता का हम कांग्रेसियों को नेतृत्व मिलना हम सबके लिये गर्व और सौभाग्य की बात है। उनके निर्देशन में निश्चित ही पार्टी मजबूत होकर शीघ्र उभरेगी और प्रदेश ही नहीं देश के शोषित, पीढ़ितों को हक, अधिकार के साथ-साथ सम्मान भी मिलेगा। इस मौके पर, कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग जिलाध्यक्ष वलवीर सिंह आजाद, जिला उपाध्यक्ष राजवीर सिंह यादव, जितेंद्र तिवारी, मंडल अध्यक्ष अतेश कुमार, कमल सिंह, अभिषेक गौतम, विजय सिंह, दाताराम, हनी सिंह, विनोद आजाद, चन्दन सिंह, जयवीर सिंह, जोराबर सिंह, राजेंद्र सिंह, रोहित कुमार, हर्ष कुमार, बबलू, इमरान अली, सहाबुद्दीन आदि मौजूद रहे।
Related Articles
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: भाईचारे के साथ मनाये होली का त्योहार- एसपी सिटी -
फ़िरोज़ाबाद: पोस्टर के माध्यम से बच्चों ने डायरिया से बचाव का दिया संदेश -
फिरोजाबाद: सड़क सुरक्षा अभियान का प्रतियोगिता के साथ हुआ समापन -
फिरोजाबाद: मोबाइल कोर्ट में दिव्यागंजनों की 45 शिकायतों का हुआ निस्तारण -
फिरोजाबाद: यादव महासभा ने यादव जी की लवस्टोरी फिल्म का किया विरोध -
फिरोजाबाद: सामौर बाबा महोत्सव स्थल का डीएम ने किया निरीक्षण