फिरोजाबाद: कारखानों, प्रतिष्ठानों और घरों में विधि विधान से हुआ लक्ष्मी पूजन
-महिलाओं, युवतियों और बच्चों ने चलाई आतिशवाजी
फिरोजाबाद। दीपावली पर्व पर प्रतिष्ठानों, कारखानों, चूड़ी के गोदामों ओर घरों में विधि विधान से लक्ष्मी-गणेश का पूजन किया गया। सुहागनगरी भक्ति मय हो गई थी। चारो ओर जमकर आतिशवाजी हुई।
नगर में सोमवार को प्रातः काल से ही लक्ष्मी पूजन की तैयारिया शुरू कर दी गई थी। अपराहन 3.45 बजे के बाद से अमावस्या लगने के बाद से ही घरो में बजरंगबली की अग्यारी की गई। शाम 6.04 बजे से लक्ष्मी पूजन घरों, प्रतिष्ठानों पर शुरू हुआ जो कि देर रात तक चलता रहा। कांच एवं चूड़ियों गोदामों, दुकानों एवं घरों में लक्ष्मी पूजन चलता रहा। मिठाई, पटाखों की जमकर खरीददारी हुई। वहीं महिलाओं ने घरों में रंगोली बनाई।
Related Articles
-पुलिस की रही व्यापक व्यवस्था
एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देश पर एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद, नगर मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पाण्डेय, सीओं सिटी प्रवीन कुमार तिवारी, सीओ यातायात तेजस त्रिपाठी के नेतृव में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स, यातायात पुलिस के जवान तैनात किए गए थे। आतिशबाजी के दौरान आग की घटनाओं को रोकने के लिए मुख्य अग्निशमन दल अधिकारी सत्येन्द्र कुमार पाण्डेय के नेतृव में फायर बिग्रेड की टीमें जगह-जगह तैनात रही। पटाखा बाजार में फासर बिग्रेड की गाडी खडी रही।
-महापौर, नगर आयुक्त ने असहायों के साथ मनाई दिवाली
नगर निगम की महापौर कामिनी राठौर, नगर आयुक्त ऋषि राज ने दीपावली पर्व पर दलित बस्तियों का दौरा कर गरीब असहाय लोगों के घरों पर जाकर मिठाई, पटाखों देकर खुशी से पर्व को मनाने की अपील की। छोटे-छोटे बच्चों से बिना आवाज के पटाखें जलाकर चलावाएं।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: पुलिस उपनिरीक्षक परीक्षा में 2911 परीक्षार्थी हुए सम्मिलित -
फिरोजाबाद: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक हुए लामबंद -
फिरोजाबाद: भीम सेवक संघ ने कांशीराम का मनाया जन्मदिवस, निकाली शोभायात्रा -
फिरोजाबाद: सपा कार्यालय पर मनाया गया कांशीराम का जन्मदिवस -
फिरोजाबाद: उपभोक्ता अपने मीटरों में रखे पर्याप्त बैलेंस-अजय अग्रवाल -
फिरोजाबाद: संविदा कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर सदर विधायक को सौंपा ज्ञापन