फिरोजाबाद: करवाचौथ पर निर्जला व्रत रखकर सुहागिनों ने चांद का दीदार कर खोला व्रत
-पंजाबी धर्मशाला में हुआ सामूहिक पूजन
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में करवाचौथ का त्यौहार हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर चंद्रमा को अर्ध्य देकर पति की दीर्घायु की कामना की। महिलाओं ने सोलह श्रंगार कर चंद्रमा को अर्ध्य देकर चलनी से पति का दीदार कर ब्रत खोला। वहीं पतियों ने पत्नी को उनका पसंद का उपहार देकर खुश किया।
शुक्रवार को सौभाग्यवती महिलाऐं ने पति की लंबी उम्र के लिए सौलह श्रंगार कर निर्जला व्रत रखा। महिलाओं ने घरों में पूजा के लिए पकवान बनाये। शाम को महिलाओं ने विधि-विधान से करवा माता की पूजा कर, चॉद को अर्ध्य देकर व्रत खोला। महिलाओं चलनी से पति का दीदार किया और उनके हाथों से जल पीकर व्रत पूर्ण किया। चंद्रमा निकलते ही आतिशबाजी शुरू हो गई। जगह-जगह पटाके चलने लगे। वहीं पति भी अपनी अर्ध्यागिनी को खुश करने के लिए उपहार लेकर पहंुचे। उन्होने पत्नी को उनकी पसंद के उपहार देकर प्रसन्न किया। वहीं नवविवाहितों ने एक साथ सेल्फी भी ली।
Related Articles
वहीं सनातन धर्म मंदिर एवं पंजाबी धर्मशाला समिति द्वारा आर्य नगर में करवाचौथ का सामूहिक पूजन किया गया। जिसमें सैकड़ो सुहागिनों ने अपने सुहाग की लम्बी आयु के लिए प्रार्थना की। मंदिर के महंत त्रिभुनाथ श्रीमाली ने करवाचौथ पर्व से जुड़ी मार्मिक कथा का वाचन किया। गीता भसीन ने करवाचौथ के पारंपरिक गीत चन्न चढ़े ताँ पानी पीवाँ को भाव पूर्ण ढंग से प्रस्तुत कर पूजन की प्रक्रिया को सम्पन्न कराया। प्रथम करवाचौथ रखने वाली साक्षी भल्ला को समिति द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का सफल आयोजन डॉ श्रवण कुमार अरोरा, हरीओम अरोरा, विनोद अरोरा, राकेश तुली, अशोक भटेजा, प्रवेश भल्ला, भारत अरोरा, निर्मल अरोरा, पूनम अरोरा, रश्मि अरोरा, शिप्रा, मोनिका, अंजू तुली, कविता खरबंदा, रेनू अरोरा, नीरू अरोरा, कनिका खरबंदा, भावना, कांता गंभीर, सोनम खरबंदा, आरती तुली आदि मौजूद रहे। ।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: कैंसर पीड़ित ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी -
शिकोहाबाद: डॉ सौम्या यादव एचडी की उपाधि से सम्मानित -
फिरोजाबाद: कांग्रेस कमेटी ने समाजसेवी अजय यादव को किया सम्मानित -
फिरोजाबाद: गौ सेवक होली महोत्सव में संगीतमय हुआ होली का गायन -
फिरोजाबाद: विद्यार्थियों को शोध, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान के लिए किया प्रेरित -
फिरोजाबाद: कांता होटल में लगी भीषण आग, लाखों की क्षति