फिरोजाबाद: कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर उत्कृष्ट कार्य वाले महिला, पुरूष हुए सम्मानित
फिरोजाबाद। भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती रैपुरा में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला-पुरूषों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ अध्यक्ष पन्नालाल सविता ने कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया। डॉ. प्राजंलि कुशवाहा प्रज्ञा, रंजना ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर का जीवन लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाने, भारतीय संविधान में निहित स्वतंत्रता समानता और भातृत्व के सिद्धांतों को जीवन में उतारने की मिशाल है। प्रेमप्रकाश कुशवाहा ने कहा कि उन्होंने संपूर्ण जीवन का क्षण क्षण राष्ट्र सेवा, जनकल्याण के लिए समर्पित कर दिया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सुखदेवी, ममता देवी, नीलम, द्रोपा देवी, सुशीला देवी, मुरारीलाल, धर्म प्रकाश, प्रदीप सविता, अशोक, निर्मल, राजकुमार को कर्पूरी ठाकुर का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. सुरेश चंद्र, गुरचरण गौतम, समाजसेवी डॉ राधेश्याम कुशवाह, ललिता, गायत्री, राम, महेंद्र सिंह, बृजेश यादव, दयानंद, लल्लूराम, श्याम सुंदर, मुकेश, रामकुमार, धर्म प्रकाश, सचिन, बबलू, तेज प्रकाश, रामू कुशवाह आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: पुलिस उपनिरीक्षक परीक्षा में 2911 परीक्षार्थी हुए सम्मिलित -
फिरोजाबाद: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक हुए लामबंद -
फिरोजाबाद: भीम सेवक संघ ने कांशीराम का मनाया जन्मदिवस, निकाली शोभायात्रा -
फिरोजाबाद: सपा कार्यालय पर मनाया गया कांशीराम का जन्मदिवस -
फिरोजाबाद: उपभोक्ता अपने मीटरों में रखे पर्याप्त बैलेंस-अजय अग्रवाल -
फिरोजाबाद: संविदा कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर सदर विधायक को सौंपा ज्ञापन