फिरोजाबाद: काशीराम आवासीय कॉलौनी की समस्याओं का समाधान कराने की मांग
फिरोजाबाद। काशीराम शहरी गरीब आवास कॉलौनी पचवान में व्याप्त समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन कलैक्ट्रेट पर जिलाधिकारी को सौंपा है। जिसमें समस्या समाधान की मांग की है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी रमेंश रंजन को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि काशीराम पचवान कॉलौनी के वांशिदे नरकीय जीवन जीने को विवश है। एक तरफ एसआईआर में गलत मतदाताओं को हटाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर कॉलौनी में निवास करने वाले लोगों मताधिकारी ही नहीं है। जो इनके संवैधानिक अधिकारों का खुला उल्लघंन है। वहीं कॉलौनी में गंदगी से लोगों का जीना बेहाल है। जल निकाली का नाला बंद होने के कारण नालियों एवं पार्क में बदबूदार गंदा पानी भर गया है। प्रतिनिधि मंडल ने काशीराम कॉलौनी की साफ-सफाई कराने, पीने के लिए शुद्व पेयजल उपलब्ध कराने के साथ उक्त लोगों को मताधिकार दिलाये जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र तिवारी, जिला महामंत्री शैलेन्द्र शुक्ला, शान्तिदास शंखवार, जिला मीडिया प्रभारी अजय शर्मा, संजय संजय शांखवार, संजीव कुमार चक आदि मौजूद रहे।
Related Articles
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: पुरानी रंजिश को लेकर युवक को मारी गोली, घायल -
फिरोजाबाद: ट्रॉमा सेंटर में ऑटोक्लेव मशीन फटी, दो पैरामेडिकल छात्र और स्टाफ नर्स झुलसे -
फिरोजाबाद: आशा-संगिनी कार्यकत्रियों ने मानदेय बढ़ाने की मांग की -
फिरोजाबाद: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने एक मंच पर आने का किया ऐलान -
फिरोजाबाद: यूजीसी के विरोध में राष्ट्रीय युवा वाहिनी ने नगर विधायक को सौंपा ज्ञापन -
फिरोजाबाद: बाजारों में होली पर चार पहिया, ई-रिक्शा पर रोक लगाई जाएं