फिरोजाबाद: खाद्य विभाग की टीम ने मिलावटी मिष्ठान, पनीर व खो नष्ट कराया
फिरोजाबाद। खाद्य विभाग द्वारा दीपावली पर्व पर मिलावटी मिठाईयों पर रोक लगाने के उद्देश्य से चलाएं जा रहे अभियान में नगर क्षेत्र में कई दुकानों पर छापामारकर मिलावटी मिठाई व खोया नष्ट कराया। छेना और पनीर के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे है।
सहायक आयुक्त खाद्य चंदन पांडे के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम ने सुहाग नगर स्थित विपिन वार्ष्णेय, छारबाग स्थित शिशु पाल मिष्ठान भंडार, मैनपुर चौराहा शिकोहाबाद प्रतिष्ठानों पर सरसों का तेल और घी का नमूला लेकर 50 हजार रू मूल्य का घी सील कर दिया है।
Related Articles
न्यू मार्केट गल्ला मंडी टूंडला में पवन कक्कड़ के प्रतिष्ठान से दो घी के नमूने लिए। वहीं शहर में सुबह चंद्रवार गेट स्थित खो मंडी में पाउडर से बने चार कुंतल खोये को नष्ट कराया गया। 90 हजार रू. के मूल्य का पनीर फिकवा दिया। छापामार टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार कुंवर, रमेश चंद्र, संजीव कुमार, विनोद वर्मा, उमेश कुमार, यशपाल यादव, सूरज, अरूण शामिल रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: कैंसर पीड़ित ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी -
शिकोहाबाद: डॉ सौम्या यादव एचडी की उपाधि से सम्मानित -
फिरोजाबाद: कांग्रेस कमेटी ने समाजसेवी अजय यादव को किया सम्मानित -
फिरोजाबाद: गौ सेवक होली महोत्सव में संगीतमय हुआ होली का गायन -
फिरोजाबाद: विद्यार्थियों को शोध, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान के लिए किया प्रेरित -
फिरोजाबाद: कांता होटल में लगी भीषण आग, लाखों की क्षति