फिरोजाबाद: खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, चार भाई बहन घायल, एक की मौत
-नगर विधायक, महापौर ने पीड़ित को हर संभव मद्द का दिया भरोसा
फिरोजाबाद। घर में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लगने से चार भाई बहन झुलस गये। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल बालक की उपचार के दौरान आगरा में मौत हो गई।
थाना दक्षिण के मालवीय नगर निवासी धर्मेंद्र कुमार पुत्र नेकराम की पत्नी हाल ही में ऑपरेशन के चलते सरकारी अस्पताल में भर्ती थीं। पत्नी की देखभाल के लिए धर्मेंद्र अस्पताल में मौजूद था। घर पर चारों बच्चे मौजूद थे, जहां बड़ी बहन अनन्या अपने तीन छोटे भाई-बहनों के साथ खाना बना रही थी। अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। आग ने कुछ ही पलों में विकराल रूप धारण कर लिया और चारों बच्चे उसकी चपेट में आ गए।
Related Articles
आग से हिमांशु, सूरज, काजल और अनन्या गंभीर रूप से झुलस गए। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। सूचना मिलते ही क्षेत्रीय पार्षद हरिओम गुप्ता उर्फ चटनी भी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया था। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग को पूरी तरह बुझाया गया था।
घटना की सूचना होने पर थाना दक्षिण प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह मौके पर पहुंचे गये। चारों घायल बच्चों को तत्काल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने हिमांशु की हालत नाजुक देखते हुए उसे आगरा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था।
ये भी पढ़ें
-
फ़िरोज़ाबाद: होली मिलन समारोह में जमकर उड़ा अबीर गुलाल -
फिरोजाबाद: होली की पूर्व संध्या पर पुलिस ने पैदल गश्त कर, राहगीरों से किया संवाद -
फिरोजाबाद: तीन दिन से लापता युवक का शव नाले में मिला, पुलिस जांच में जुटी -
फिरोजाबाद: अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्व की मौत, पुलिस जांच में जुटी -
फिरोजाबाद: सड़क हादसे में घायल वृद्ध की उपचार के दौरान मौत -
फिरोजाबाद: महिला शक्ति ने परीक्षा पूर्व छात्राओं को बांटे लेखन पैड