फिरोजाबाद: किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
फिरोजाबाद। किशोरी को बहलाफुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने छापामारकर गिरफ्तार किया है। आरोपी किशोरी के भाई का साला लगता है। वह एक माह तक किशोरी को नोएडा में किराए पर कमरा लेकर रहा था और उसके साथ संबंध बनाए। थाना खेरगढ़ के एसआइ आनंद सिंह ने बताया कि एक माह पूर्व किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने की प्राथमिकी दर्ज हुई थी। जिसमें अमन निवासी कंथरी, थाना शिकोहाबाद का नाम सामने आया है। पुलिस उसकी तलाश में लगी थी। मंगलवार रात आरोपी को एसजीएम तिराहे से गिरफ्तार कर लिया गया। किशोरी के बयान के बाद मामले में पाक्सो एवं दुष्कर्म की धारा बढ़ाई गई। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
Related Articles
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: विभिन्न थानों की पुलिस ने पांच अपराधियों को दबोचा, असलाह बरामद -
फिरेाजाबाद: प्रेमजाल में फंसाकर युवती से ब्लैकमेल कर किया निकाह -
फिरोजाबाद: मोटर साइकिल, मोबाइल लूटने वाले दो लूटेरे गिरफ्तार -
शिकोहाबाद: प्रदेश अध्यक्ष का कांग्रेसियों ने नसीरपुर कट पर किया स्वागत -
शिकोहाबाद: बालाजी मंदिर से महिलाओं के आभूषण चोरी करने वाली दो महिलाऐं पकड़ीं -
फिरोजाबाद: वाराणसी में बाल वैज्ञानिकों ने प्रदर्शित किए अपने मॉडल