फिरोजाबाद: कोराबारी से लूट करने वाले तीन आरोपी दबोचे
-तीनो लूटरे होटल के बार के है कर्मचारी, 90 हजार 200 रू. बरामद
फिरोजाबाद। होटल के बार से निकलकर घर जा रहे कारोबारी से लूट के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन लूटेरों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से लूटी गई रकम से 90 हजार 200 रू. नगद बरामद किये है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से सफलता मिली। पकड़े गए लुटेरे एक होटल के बार में कर्मचारी हैं।
एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि थाना उत्तर प्रभारी अंजीश कुमार सिंह बीती रात लूट के खुलासे में लगे हुए थे, सीसीटीबी फुुटेज के मदद से लूट कांड का पर्दाफाश करते हुए तीन लूटेरों को गिरफ्तार किया है। जो कि एक होटल के बार में कर्मचारी है। लूटेरों ने थाना दक्षिण क्षेत्र निवासी कारोबारी अखिलेश पालीवाल क्लब चौराहा के पास एक होटल से निकलकर घर जा रहे थे। तभी रास्ते में बाइक सवार दो बदमाशों ने व्यापारी के साथ मारपीट कर 90 हजार 200 रुपये लूट कर भाग गये। घटना के बाद पुलिस ने होटल से लेकर घटनास्थल पर तक लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें पुलिस को दिखा कि कारोबारी के निकलने के कुछ ही मिनट बाद होटल से तीन कर्मचारी भी बाइक से निकले हैं। वे भी कारोबारी के पीछे गए हैं।
Related Articles
तीनों की पहचान के बाद पुलिस ने संजीव कुमार उर्फ लवलेश निवासी बदनपुर काजीपुर थाना सकरौली जनपद एटा, अभय कुमार निवासी देवकी नगर झील की पुलिया के पास थाना उत्तर और संदीप निवासी मोढ़ा कनैटा थाना रसूलपुर को शुक्रवार रात इस्लामिया इंटर कालेज ग्राउंड के पास से छीने 90 हजार 200 रुपये के साथ गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से लूट में इस्तेमाल पल्सर बाइक भी बरामद कर ली गई है, जो अभय की है। पकड़े गए आरोपित होटल के बार में कर्मचारी हैं। अभय और संजीव पर यह पहला मुकदमा है, जबकि संदीप पर एक मामले रसूलपुर में छेड़खानी, पाक्सो एक्ट में दर्ज है। तीनों को शनिवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: शार्ट सर्किट से सर्वर रूम मे लगी आग, मचा हड़कंप -
फिरोजाबाद: घर बहलाकर बालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास -
शिकोहाबाद: पूर्व प्रदेश महामंत्री भाजपा ओवीसी मोर्चा का स्वागत -
शिकोहाबाद: खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाई दम-खम -
फिरोजाबाद: अधिकारी उपभोक्ताओं की समस्या का तत्काल करें निस्तारणः सदर विधायक -
फिरोजाबाद: नवागत नगर आयुक्त ने संभाला पदभार, पटलों का किया निरीक्षण