फिरोजाबाद: क्रांतिकारी राष्ट्र संघ मुनि तरुण सागर महाराज का मनाया सातवां स्मृति दिवस
फिरोजाबाद। क्रांतिकारी राष्ट्र संत आचार्य तरुण सागर महाराज का सातवां पुन्य स्मृति दिवस मनाया गया। उनके गुणानवाद करते हुए भक्तों ने अपने विचार व्यक्त किए।
जैन दिगंबर युवा संघर्ष समिति के अध्यक्ष संजय जैन पीआरओ ने बताया कि तरुण सागर महाराज ने जैन धर्म को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया। वह जैन समाज के संत नहीं थे, संपूर्ण समाज के जैन संत थे। उनके कड़वे प्रवचन विश्व विख्यात थे उनके बोलने की शैली निराली थी।
Related Articles
प्रदीप जैन पी.पी ने कहा कि तरुण सागर महाराज 2014 में फिरोजाबाद में उनका आगमन हुआ था, उनके आगमन पर ऐतिहासिक भीड़ थी। आदीश जैन कहा कि तरुण सागर महाराज का राजनीति में और समाज में अपना एक अलग स्थान था। जिला कार्यालय पर शाम को महाआरती का आयोजन किया गया।
पुनीत जैन, रिंकू जैन, दीपक जैन, मयंक जैन, प्रदीप जैन, मनीष जैन, जितेंद्र जैन, अंजू जैन, आकाश जैन, मुकेश जैन आदि मौजूद थे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: स्वयं सेविकाओं ने साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक -
फिरोजाबाद: फाइनल मुकाबले में आईवी सुपर किंग्स रही विजेता -
फिरोजाबाद: दो करोड़ रू. से बसईया मस्जिद से रामगढ थाने तक बनेगी सीसी सड़क -
फिरोजाबाद: छात्रा से छेड़खानी करने वाला युवक गिरफ्तार -
फिरोजाबाद: आईवी कैपिटल एवं आईवी सुपर किंग ने किया फाइनल में किया प्रवेश -
फिरोजाबाद: बालक-बालिकाऐं की जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता सम्पन्न