फिरोजाबाद: क्रीड़ा भारती का सूर्य नमस्कार महोत्सव 31 को
फिरोजाबाद। क्रीड़ा भारती, महानगर द्वारा 31 जनवरी को पीडी. जैन इण्टर कॉलेज के प्रांगण में विशाल सूर्य नमस्कार महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। महोत्सव का उद्देश्य वर्तमान समय की प्रतिस्पर्धात्मक जीवन शैली में बढ़ते तनाव और मानसिक रोगों से मुक्ति दिलाकर जनमानस में योग के प्रति जागरूकता पैदा करना है।
क्रीड़ा भारती के महानगर मंत्री अनिल परिहार ने राष्ट्रीय स्वयंसवेक संघ कार्यालय चंद्रनगर में वार्ता के दौराजान बताया कि विशाल सूर्य नमस्कार महोत्सव 31 जनवरी को प्रातः 9 बजे से प्रारंभ होगा। सामूहिक सूर्य नमस्कार का प्रदर्शन होगा, जिसे 12 योगासनों के मेल से तैयार किया गया है। सूर्य नमस्कार के माध्यम से शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह बढ़ता है, स्मरण शक्ति तेज होती है और नर्वस सिस्टम को शांति मिलती है। योग सत्र में सूर्य नमस्कार के साथ-साथ सूक्ष्म व्यायाम, संधि योग, आदि का अभ्यास कराया जाएगा।
Related Articles
सभी शिक्षण संस्थान अपने विद्यार्थियों को इस स्वास्थ्य वर्धक महोत्सव में प्रतिभाग करने हेतु भेजें, ताकि नई पीढ़ी शारीरिक शक्ति, बुद्धि बल और ओजस्वी व्यक्तित्व प्राप्त कर सके। वार्ता के दौरान प्रांतीय सदय अभिषेक मित्तल क्रांति, महानगर अध्यक्ष रोहित राजपूत, महानगर उपाध्यक्ष राजेश दुबे आदर्श, महामंत्री अनिल परिहार, दिव्यांग प्रमुख दिलीप प्रजापति, योग प्रमुख धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
शिकोहाबाद: भाषण प्रतियोगिता में रंजीत प्रथम, शिवम द्वितीय -
शिकोहाबाद: राष्ट्रीय प्रधान महासचिव बने राजीव गुप्ता -
फिरोजाबाद: मंदबुद्धि किशोरी से गांव के युवक ने किया दुष्कर्म, पुलिस तलाश में जुटी -
शिकोहाबाद: आंबेडकर विवि के कुलपति और कुलसचिव जेएस विश्वविद्यालय में पहुंचे -
शिकोहाबाद: डंफर ने एटा चौराहे पर स्कूटी सवार पूर्व प्रधानाचार्य और उनकी पत्नी को डंफर ने रौंदा, मृत्यु -
फिरोजाबाद: मणिकर्णका घाट का पुनर्निर्माण कराकर, अहिल्याबाई होल्कर को प्रतिमा को स्थापित किया जायें-रामनिवास