फिरोजाबाद: कृषि उत्पादन मंडी समिति का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण
-व्यापारियो ने की मंडी की समस्याओं के निस्तारण की मांग
फिरोजाबाद। कृषि उत्पादन मंडी समिति का नगर मजिस्ट्रेट ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्यापारियों की समस्या सुनकर निस्तारण कराने का आश्वासन देते हुए जल निकासी के दूर करने के निर्देश दिए।
नगर मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पांडे गुरूवार को कृषि उत्पादन मंडी समिति कोटला रोड पहुंचे। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। व्यापारियों ने बताया कि मंडी में जल निकासी की समस्या गंभीर बनी हुई है। मंडी परिसर में बना टैंक काफी समय से भरा हुआ है। जिसकी अभी तक सफाई नहीं हुई है। जिसे शहर की जनता और व्यापारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
Related Articles
सिटी मजिस्ट्रेट ने टैंक की मशीन से सफाई कराने के निर्देश देते हुए जलनिकासी की व्यवस्था की जाएं। मंदिर परिसर में प्रतिदिन साफ-सफाई कराई जाएं, जिससे व्यापारी और जनता को परेशानी न हो। निरीक्षण के दौरान मंडी सचिव अभिषेक कुमार, व्यापारी संतोष गुप्ता, रिंकू गुप्ता, सुनील पैगोरिया, किशन मुरारी गुप्ता, सतीश चंद्र गुप्ता, विनोद बाबू गुप्ता, अमरीश गुप्ता, सर्वेश गुप्ता, धर्मेन्द्र गौतम, वेदप्रकाश गुप्ता, विनोद गुप्ता आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: अंसुतलित वाहन ने कार में मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल -
फिरोजाबाद: सड़क सुरक्षा माह में 983 वाहनों के किये चालान -
फिरोजाबाद: दो शातिर अपराधी दबोचे -
शिकोहाबाद: स्केटिंग कर भगवान श्रीराम के दर्शन करने वाली छात्रा को चेयरमैन प्रतिनिधि ने किया सम्मानित -
फिरोजाबाद: गॉव गरीब और किसानों को सशक्त नहीं देखना चाहती हैं सरकारें-रामनिवास यादव -
फिरोजाबाद: काव्य पाठ में रिया तिवारी ने मारी बाजी