फिरोजाबाद: क्षत्रिय बहनों ने तीज महोत्सव में मचाया धमाल
फिरोजाबाद। क्षत्रिय बहिनों द्वारा हरियाली तीज महोत्सव शिवम रेस्टोरेंट में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान महिलाओं ने तीज के गीतों पर जमकर नृत्य किया। साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताऐं मे क्षत्रिय बहनों ने बढ-चढ़कर प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ लक्ष्मी सिकरवार, दीपशिखा भदौरिया, अनु जादौन, ओमलता सिंह, नीलम तोमर, पूजा शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। तीज कार्यक्रम में क्षत्रिय बहनों ने तीज गानों एवं भजनों पर जमकर नृत्य किया। साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं में भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।इस दौरान शिव-पार्वती के स्वरूपों ने भजनों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दी। जिसे देखकर सभी दर्शकगण मंत्र मुग्ध हो गये।
Related Articles
वहीं महिलाओं ने श्याम आया रे घनश्याम आया, झूला झलेरे राधेरानी झूलाने तेरा श्याम आया आदि भजनों पर सामूहिक नृत्य कर कार्यक्रम चार-चाॅद लगा दिए। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण शिव-पार्वती की झांकी, झूला, बच्चों के गेम, एवं सेल्फी पाॅइट आदि रहा।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: व्यापारियों ने हर्षोल्लास के साथ मनाई होली -
फिरोजाबाद: व्यापार मंडल ने एसपी सिटी को सौंपा ज्ञापन, जाम से मुक्ति दिलाने की मांग -
फिरोजाबाद: होली पर संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस फोर्स लगाने की मांग -
फिरोजाबाद: बाजारों में होली पर चार पहिया, ई-रिक्शा पर रोक लगाई जाएं -
फिरोजाबाद: व्यापार मंडल ने रोडवेज एआरएम को सौंपा ज्ञापन -
फिरोजाबाद: व्यापार मंडल ने मोबाइल व्यापारी की राशि कराई वापिस