फिरोजाबाद।: लाइन ठीक करते समय करंट लगने से पोल से गिरकर लाइनमैन की मौत
-परिजनों ने घंटो शव नहीं उठने दिया, काटा हंगामा
-एसडीएम के आश्वासन पर ग्रामीण हुए शांत, साढ़े सात लाख रू. मुआवजा देने की घोषणा
फिरोजाबाद। पोल पर चढ़कर लाइन ठीक कर रहे लाइनमैंन की सोमवार को करंट लगने से मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने परिजनों के साथ शव को नहर पुल नगला धारू पर रखकर जाम लगा दिया। एसडीएम जसराना ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत करा दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई है।
Related Articles
एका विद्युत उपकेंद्र के फीडर उडेसर पर तैनात लाइनमैन सौरभ सोमवार को 11 बजे पोल पर चढ़कर लाइन ठीक कर रहा था, तभी अचानक करंट लगने से सौरभ पोल से नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई गौरव ने बताया कि विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण भाई की मौत हुई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शव हो सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। शाम पांच बजे तक जाम नहीं खुल सका।
उप जिलाधिकारी जसराना राजेश शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को साढ़े सात लाख रू. मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को पेंशन, ग्राम सभा की जमीन में मानक के आधार पर पट्टा दिया जायेगा। घटना में संबंधित दोषी एसएसओ अमरनाथ खिलाफ कार्यवाही की मांग की गई। घटना की जानकारी मिलते ही अधिक्षण अभियंता राहुल सिंह, जेई अजय कुमार, सीओ जसराना प्रेमप्रकाश पांडे आदि अधिकारी मौके पर पहुंचे गये।
ये भी पढ़ें
-
फ़िरोज़ाबाद: एम्बुलेंस कर्मियों ने लौटाई घायल की नकदी, परिजनों को सौंपे 8,300 रुपये -
फ़िरोज़ाबाद: भगवान चंद्रप्रभु का निर्वाण महोत्सव मनाया, निर्वाण लाडू चढ़ाया -
फिरोजाबाद: सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ -
फिरोजाबाद: संत गाडगे की मनाई गई 150 वीं जयंती -
फिरोजाबाद: छात्राओं ने प्रशिक्षण में रंग-बिरंगे ग्लास चिप्स से डिजाइन करना सीखा -
फिरोजाबाद: व्यापार मंडल ने रोडवेज एआरएम को सौंपा ज्ञापन