फिरोजाबाद: लखनऊ में जनपद की पांच प्रतिभाओं ने दिखाया दम
फिरोजाबाद। इन्सपायर अवार्ड मानक योजना की राज्य स्तरीय विज्ञान प्रोजेक्ट प्रदर्शनी का आयोजन शिक्षा निदेशक माध्यमिक डॉ महेन्द्र देव एवं संयुक्त शिक्षा निदेशक विवेक नौटियाल के संयोजन में लखनऊ पब्लिक कॉलेजिएट, रुचि खण्ड-1, शारदा नगर, बंगला बाजार रोड, लखनऊ में किया गया। जिसमें जिला विद्यालय निरीक्षक फिरोजाबाद धीरेन्द्र कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पाण्डेय के निर्देशन एवं जिला सह नोडल अधिकारी अश्वनी कुमार जैन के टीम लीडर की भूमिका में जनपद की पांच प्रतिभाओं ने प्रतिभाग किया। जिनके मॉडलों का अवलोकन अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा, शिक्षा निदेशक माध्यमिक डॉ महेन्द्र देव, संयुक्त शिक्षा निदेशक विवेक नौटियाल एवं अन्य अतिथियों द्वारा किया गया। सभी अतिथियों द्वारा विद्यार्थियों के नवाचारी मॉडलों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Related Articles
ये भी पढ़ें
- फिरोजाबाद: उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को मेडल, प्रशस्त्री पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित
- फिरोजाबाद: दाऊदयाल महाविद्यालय की छात्राओं ने स्वामी विवेकानंद के जीवन प्रकाश डाला
- फिरोजाबाद: भाषण प्रतियोगिता में छात्राओं ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर डाला प्रकाश
- शिकोहाबाद: प्रधानमंत्री साइकिल यात्रा का एफएस विश्वविद्यालय में हुआ स्वागत
-
फिरोजाबाद: गश्ती पुलिस दल ने शातिर चोर को पकड़ा -
शिकोहाबाद: कल्पतरू ट्रस्ट ने मकर संक्राति पर खिचडी, गर्म वस्त्र का किया वितरण -
फिरोजाबाद: करबला कमेटी ने बांटी खिचड़ी -
फिरोजाबाद: सामाजिक संगठनों ने खिचडी बांटकर, सामाजिक समरसता का दिया संदेश -
फिरोजाबाद: रामकथा में सहयोग करने वाले हुए सम्मानित -
फिरोजाबाद: विराट हिंदू सम्मेलन के कार्यालय का हवन-पूजन कर हुआ शुभारम्भ