फिरोजाबाद: लेबर काॅलौनी रामलीला महोत्सव में राम को 14 वर्ष का हुआ वनवास
-सीता, लक्ष्मण सहित राम ने किया वन को प्रस्थान
फिरोजाबाद। सनातन धर्म रामलीला महोत्सव लेबर काॅलौनी में शनिवार को भगवान राम चारों भाईयों के साथ अयोध्या वापस आते है। तो अयोध्या में खुशियां मनाई जाती है। दशरथ अपने मंत्रियों के साथ राम को अयोध्या का राजा बनाने कहते है, तो सभी लोग स्वीकृति देते है।
राम के राज्याभिषेक की जानकारी मंथरा को होती है, तो वह कैकयी को राम के बारे में भड़काने लगती है। मंथरा की बात में कैकयी आ जाती है और महल के कोप भवन में लेट जाती है। तभी राजा दशरथ कैकयी के पास आते है। कैकयी कहती है कि आप राम को ही प्यार करते है, भरत को नही। दशरथ ने कहा ऐसी बात नहीं है रानी मुझे तो चारों पुत्र प्यारे हैं, तो कैकई उन्हें याद दिलाती है मेरे दो वरदान तुम पर बाकी हैं, मैं वह मांग रही हूं।
Related Articles
राजा दशरथ खुशी से कहते हैं आप अपना वरदान मांग लीजिए, कहते हैं रघुकुल रीत सदा चली आई प्राण जाए पर वचन न जाए। कैकई यह बात सुनकर राम को 14 वर्ष के लिए वनवास और भरत को अयोध्या का राजा बनने का वरदान मांग लेती है।यह बात जब राम को मालूम पड़ती है, तो पिता की आज्ञा लेकर 14 वर्ष के लिए वनवास जाने के लिए तैयार हो जाते है, सीता और लक्ष्मण भी राम के साथ वन चल देते हैं।
इस दौरान रामलीला समिति के अध्यक्ष श्रीनिवास शर्मा, लक्ष्मीकांत शुक्ला, पंकज भारद्वाज, रोहित शर्मा, मोहित सिंह, मुकेश शुक्ला, मधुरिमा वशिष्ठ, सनी यादव, कैलाश गोस्वामी, श्यामू पांडे, किशन यादव, सिद्धार्थ त्रिपाठी, रणजीत सिंह, सुनील वर्मा आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: गुरुनानक देव का हर्षोल्लास के साथ मनाया गया प्रकाशोत्सव -
फिरोजाबाद: जिला स्तरीय प्रदर्शनी में नवप्रवर्तकों को किया जाएगा सम्मानित -
फिरोजाबाद: नवप्रवर्तकों की जनपद स्तरीय प्रदर्शनी तीन को -
फिरोजाबाद: मेकअप आर्टिस्ट एकेडमी का हुआ शुभारम्भ -
शिकोहाबाद: पर्यावरण मित्र ने जैविक मेला लगाकर फैलाई जैविक जागरूकता -
फिरोजाबाद: सीता हरण की लीला देखने को उमड़ा जनसैलाब