फिरोजाबाद: लेबर काॅलौनी रामलीला महोत्सव समिति के पदाधिकारियो ने एसपी सिटी से की भेंट
फिरोजाबाद। सनातन धर्म रामलीला महोत्सव समिति लेबर कॉलोनी के पदाधिकारी का एक प्रतिनिधि मंडल एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद से उनके कार्यालय पर मिला। रामलीला महोत्सव को शांति पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए पुलिस फोर्स की व्यवस्था किये जाने की मांग की है।
रामलीला समिति के अध्यक्ष श्रीनिवास शर्मा ने कहा कि 11 सितंबर को शाम 7 बजे गणेश शोभायात्रा कंपनी बाग गौशाला से निकाली जायेगी। जो कि विभिन्न मार्गो से होकर लेबर कॉलोनी रामलीला प्रांगण संतोषी माता पर विश्राम करेंगी। 19 सितंबर को सायं 7 बजे राम बारात शोभा यात्रा पथवारी माता दुर्गा मंदिर चंदवार गेट से निकाली जायेगी। प्रतिदिन शाम को 8 बजे से रामलीला का मंचन होगा।
Related Articles
प्रतिनिधि मंडल ने रामलीला मंचन को शांति पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए समुचित पुलिस फोर्स की व्यवस्था किये जाने की मांग एसपी सिटी से की है। इस दौरान समिति के लक्ष्मीकांत शुक्ला, पंकज भारद्वाज, कैलाश गोस्वामी, मधुरिमा वशिष्ठ, श्यामू पांडे आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: स्वयं सेविकाओं ने साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक -
फिरोजाबाद: फाइनल मुकाबले में आईवी सुपर किंग्स रही विजेता -
फिरोजाबाद: दो करोड़ रू. से बसईया मस्जिद से रामगढ थाने तक बनेगी सीसी सड़क -
फिरोजाबाद: छात्रा से छेड़खानी करने वाला युवक गिरफ्तार -
फिरोजाबाद: आईवी कैपिटल एवं आईवी सुपर किंग ने किया फाइनल में किया प्रवेश -
फिरोजाबाद: बालक-बालिकाऐं की जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता सम्पन्न