फिरोजाबाद। पीपल वाले महादेव रामलीला मंदिर लेबर कॉलोनी में बुधवार को कार्तिक अमावस्या के अवसर पर देव दीपावली मनाई गई। मंदिर प्रांगण दीपकों की रोशनी से प्रकाशमान हो रहा था। महंत रमेश आनंद ने देव दीपावली के महत्व को समझाते हुए बताया देव दीपावली की कथा भगवान शिव को समर्पित है। इस रात भगवान भोलेनाथ ने राक्षस त्रिपुरासुर वध किया था। इसके उपलक्ष्य में देवताओं ने खुशी में दीप जलाए थे। इस अवसर पर पंकज भारद्वाज, सिद्धार्थ त्रिपाठी, श्यामानंद गिरी, मधुरिमा वशिष्ठ, मंजू भारद्वाज, मीरा गुप्ता, राम त्रिपाठी, नीलम पोरवाल, ओमलता सिंह, शगुन कुलश्रेष्ठ, सुनीता भारद्वाज, साधना, बबली, प्रतिभा वशिष्ठ, सुधा मिश्रा, कमलेश यादव आदि मौजूद रहे।