फिरोजाबाद: लेबर कॉलोनी में राम बारात के दौरान हादसा
-जनरेटर में फंसी लुंगी से युवक की मौत
फिरोजाबाद। लेबर कॉलोनी स्थित राम बारात में शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। राम जी के डोले के साथ चल रहे जनरेटर पर तैनात युवक की लुंगी अचानक मशीन में फंस गई।
घटना इतनी तेजी से हुई कि युवक संभल भी नहीं पाया और गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में पुलिस ने घायल युवक को ट्रामा सेंटर भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। स्थानीय लोग उसे गूंगा नाम से जानते थे।
Related Articles
पुलिस ने राम बारात में मौजूद बैंड स्वामी को थाने में बैठाया है और मामले की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राम बारात लेबर कॉलोनी से निकल रही थी। इसी दौरान जैसे ही जनरेटर स्टार्ट किया गया, वहीं खड़ा युवक मशीन में फंस गया। अ
चानक हुई इस घटना से पूरे यात्रा में मातम छा गया और श्रद्धालुओं में दहशत फैल गई। थाना लाइन पार क्षेत्र के इस हादसे से बारातियों की खुशियां गम में बदल गईं। पुलिस का कहना है कि मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: कैंसर पीड़ित ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी -
फिरोजाबाद: कांता होटल में लगी भीषण आग, लाखों की क्षति -
फिरोजाबाद: कैंटर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक फरार -
फिरोजाबाद: नाबालिंग बालिका के दुष्कर्म के आरोपी आजीवन कारावास -
फिरोजाबाद: गैगस्टर के आरोपी की 13 लाख 39 हजार की अचल सम्पत्ति कुर्क -
फिरोजाबाद: दो आरोपियों को साढे तीन, तीन वर्ष का कारावास