फिरोजाबाद: लोक अदालत में आपसी सहमति से मामलों का त्वरित होता है निपटारा-कल्पना राजौरिया
फिरोजाबाद। मंगलवार को विधिक सेवा दिवस के अवसर पर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, दबरई में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें छात्राओं को विधिक सेवा प्राधिकरण के इतिहास और उद्देश्य के बारे में जानकारी प्रदान की।
पराविधिक स्वयंसेवक कल्पना राजौरिया ने कहा कि आगामी 13 दिसम्बर को लगने वाली लोक अदालत में आपसी सहमति से मामलों का त्वरित निपटारा कराया जा सकता है। लोक अदालत मे न तो अधिक समय लगता है और न ही खर्च। इसमें बैंक, बिजली, परिवहन, पारिवारिक विवाद, और छोटे आपराधिक मामलों का निपटारा एक ही दिन में संभव है। कार्यक्रम का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव अतुल चौधरी के निर्देशन में किया गया। इस दौरान पीएलवी नीलम दुबे, वार्डन अरशद परवीन, शिक्षिका लता शर्मा, मीना शर्मा, प्रतिमा मौजूद रहीं।
Related Articles
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: कैंसर पीड़ित ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी -
शिकोहाबाद: डॉ सौम्या यादव एचडी की उपाधि से सम्मानित -
फिरोजाबाद: कांग्रेस कमेटी ने समाजसेवी अजय यादव को किया सम्मानित -
फिरोजाबाद: गौ सेवक होली महोत्सव में संगीतमय हुआ होली का गायन -
फिरोजाबाद: विद्यार्थियों को शोध, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान के लिए किया प्रेरित -
फिरोजाबाद: कांता होटल में लगी भीषण आग, लाखों की क्षति