फिरोजाबाद: लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की मनाई गई 230 वीं पुण्यतिथि
फिरोजाबाद। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 230 वी पुण्यतिथि पर आल इंडिया धनगर समाज महासंघ, लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जनकल्याण समिति पंजीकृत एवं सामाजिक बंधुओ ने कोटला रोड दखल स्थित लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर प्रतिमा पर माल्र्यापण कर नमन किया।
वक्ताओं ने कहा कि नारी शक्ति, धर्मनिष्ठा और अटूट सेवा भावना की मूर्ति लोकमाता अहिल्याबाई ने अपने न्यायपूर्ण, दूरदर्शी और लोककल्याणकारी शासन से इतिहास में अमिट छाप छोड़ी। विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने धर्म, न्याय और प्रजाहित के मार्ग का अनुसरण करते हुए असंख्य जनकल्याण योजनाओं को साकार किया। उनका जीवन त्याग, साहस और करुणा का अद्वितीय उदाहरण है, जो सदैव राष्ट्र को प्रेरणा देता रहेगा।
Related Articles
कार्यक्रम मे आचार्य दयालुराम, होरी लाल, बंटू धनगर, लक्ष्मी नारायण, प्रमोद पाल, मुनेश पाल, महेश, विनोद, रूपेन्द्र जयंती अध्यक्ष, अजय, रामबाबू धनगर, एड ब्रजेश कुमार धनगर, मुकेश, राजकुमार धनगर, मोहन बजरंगी, आनंद धनगर, योगेंद्र धनगर, सरस्वती धनगर, सुनील धनगर, ओम बाबू धनगर, मौसम धनगर, दिनेश पाल, नरेंद्र पाल सिंह, सर्वेश धनगर, डीपी सिंह, अरविंद धनगर, अभिषेक धनगर आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: स्वयं सेविकाओं ने साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक -
फिरोजाबाद: फाइनल मुकाबले में आईवी सुपर किंग्स रही विजेता -
फिरोजाबाद: दो करोड़ रू. से बसईया मस्जिद से रामगढ थाने तक बनेगी सीसी सड़क -
फिरोजाबाद: छात्रा से छेड़खानी करने वाला युवक गिरफ्तार -
फिरोजाबाद: आईवी कैपिटल एवं आईवी सुपर किंग ने किया फाइनल में किया प्रवेश -
फिरोजाबाद: बालक-बालिकाऐं की जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता सम्पन्न