फिरोजाबाद: लोकतंत्र की हत्या की गई, कांग्रेस जनता को बताएं आपातकाल क्यों लगाया-एमएलसी
आपातकाल के 50 सालः बीजेपी ने कांग्रेस को घेरा
फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी ने आपातकाल की 50वीं बरसी पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीजेपी के प्रदेश महामंत्री व एमएलसी अनूप गुप्ता मौजूद रहे।
भाजपा प्रदेश महामंत्री व एमएलसी अनूप गुप्ता ने कहा कि 25 जून 1975 को इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र की हत्या का प्रयास किया। उन्होंने संविधान को दरकिनार कर जनता पर आपातकाल थोप दिया। कांग्रेस को अब बताना होगा कि आखिर देश में आपातकाल क्यों लगाया गया था। उ
Related Articles
न्होंने कहा कि जनसंघ की लीडरशिप ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष किया। आरोप लगाया कि कांग्रेस ने न्यायालय के निर्णय को नहीं माना और बहुमत का प्रदर्शन कर न्यायपालिका को कमजोर किया। उन्होंने कहा कि संविधान की किताब लेकर नाटक करने वालों को देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए। आज पूरे देश में इस दिन को काले दिन के रूप में याद किया जाता है।
प्रेसवार्ता के दौरान विधायक मनीष असीजा, महापौर कामिनी राठौर, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष सतीश दिवाकर, पूर्व महनगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता, सुनील शर्मा, राधेश्याम यादव, अंकित तिवारी, दीपक गुप्ता कालू, आकाश गुप्ता, भाजपा मीडिया प्रभारी डाॅ अमित गुप्ता सहित अन्य नेता मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: स्वयं सेविकाओं ने साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक -
फिरोजाबाद: फाइनल मुकाबले में आईवी सुपर किंग्स रही विजेता -
फिरोजाबाद: दो करोड़ रू. से बसईया मस्जिद से रामगढ थाने तक बनेगी सीसी सड़क -
फिरोजाबाद: छात्रा से छेड़खानी करने वाला युवक गिरफ्तार -
फिरोजाबाद: आईवी कैपिटल एवं आईवी सुपर किंग ने किया फाइनल में किया प्रवेश -
फिरोजाबाद: बालक-बालिकाऐं की जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता सम्पन्न