फिरोजाबाद: मध्य प्रदेश ने उत्तर प्रदेश की महिला टीम 27 रनों से हराया
-आल इंडिया सॉफ्टवॉल क्रिकेट चौंपियनशिप महिला व पुरुष का फाइनल मुकाबला कल
फिरोजाबाद। आल इंडिया सॉफ्टवॉल क्रिकेट चौंपियनशिप महिला, पुरुष का आयोजन स्व. सतीश प्रकाश मित्तल, कैलाश चंद्र अग्रवाल, सुखरानी भटनागर, मालती देवी गुप्ता की स्मृति में किया जा रहा है। गुरूवार को उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश की टीम के बीच मैंच हुआ। जिसमें मध्यप्रदेश की टीम 27 रनों से विजेता रही।
जिला सॉफ्टबॉल क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में एस.आर.के कॉलेज के ग्राउंड पर आयोजित ऑल इंडिया सॉफ्टवॉल क्रिकेट चौंपियनशिप महिला में उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश की टीम के बीच मैंच खेला गया। जिसमें मध्य प्रदेश की कप्तान भूमिका ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। मध्य प्रदेश की टीम ने पहले खेलते हुए चार विकेट खोकर 78 रन बनाए। जिसमें इशिका ने 24, प्राची ने 17, सलोनी ने 12 रनों का योगदान दिया।
Related Articles
लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तर प्रदेश की टीम पांच विकेट खोकर मात्र 51 रन ही बना सकी। वूमेन ऑफ़ द मैच पुरस्कार मुख्य अतिथि उमेश शर्मा, महेश चन्द गुप्ता के द्वारा मध्य प्रदेश की प्राची को प्रदान किया। सचिव अनिल लहरी ने बताया की नौ जनवरी को दोनों वर्गों के फाइनल मैच खेले जाएंगे। उसके बाद पुरुस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जायेगा।
ये भी पढ़ें
-
शिकोहाबाद: डीआईओएस ने किया पीएमसी राजकीय इंटर कालेज का निरीक्षण -
फिरोजाबाद: श्रमिको और वाहन चालकों को जागरूक कर 888 चालान किये -
फिरोजाबाद: दो अपराधियों को छह माह के लिए जिले से बाहर भेजा -
फिरोजाबाद: सर्दियों में वृद्वजनों के लिए अलाव, गर्म कपड़े मुहैया कराएं-एडीएम -
फिरोजाबाद: महिलाओं को किया सम्मानित -
फिरोजाबाद: सीएम ग्रिड योजना से तीन चौराहों का होगा सौंदर्यीकरण, होंगे 24 करोड़ खर्च