फिरोजाबाद: माॅ भगवती के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की हुई पूजा अर्चना
-मंगला दर्शन को देवी मंदिरों में उमड़ा जनसैलाब, देवीमय हुई सुहागनगरी
फिरोजाबाद। शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन माॅ शैलपुत्री की देवी मंडवों, मंदिरों और घरों मे विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। राजराजेश्वरी कैला देवी एवं उसायनी स्थित मात वैष्णो देवी मंदिर में मंगला दर्शन के लिए भक्तो की भीड़ उमड़ पड़ी। सुहागनगरी देवीमय हो गई है।
नगर में सोमवार को प्रात‘ः काल से ही माॅ भगवती की पूजा अर्चना के लिए तैयारियां शुरू हो गई। मंदिरो, देवी मंडपो, और घरों में चैकी लगाकर माॅ भगवती को स्थापित किया गया। प्रथम माॅ भगवती के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा अर्चना की गई। मंदिरों में महिला, पुरूष घरों में अज्ञारी करके मंदिर पहुंचे। माॅ भगवती को जल अर्पित किया। दुष्टों के कल्याण के लिए माॅ शैलपुत्री सबसे प्रथम दिन पूजी जाती है।
Related Articles
राजराजेश्वरी कैला देवी मंदिर में मंगला दर्शन के दौरान भक्तों की देखते बनती थी। वहीं वैष्णो देवी धाम मंदिर में भक्तों ने गुफा से होकर माॅ भगवती के दर्शन के पुण्य लाभ लिया। मंदिर प्रांगण में माता के लगुरियों पर भक्तजन नृत्य करते रहे। पुलिस की चाॅक-चैबंद व्यवस्था के बीच भक्तों ने माता रानी के दर्शन कर मनौतियां मांगी।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: तीन दिवासीय हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड शिविर का समापन -
फिरोजाबाद: राष्ट्रीय गणित दिवस पर वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम का होगा आयोजन -
फिरोजाबाद: उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को मेडल, प्रशस्त्री पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित -
फिरोजाबाद: दाऊदयाल महाविद्यालय की छात्राओं ने स्वामी विवेकानंद के जीवन प्रकाश डाला -
फिरोजाबाद: भाषण प्रतियोगिता में छात्राओं ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर डाला प्रकाश -
शिकोहाबाद: प्रधानमंत्री साइकिल यात्रा का एफएस विश्वविद्यालय में हुआ स्वागत