फिरोजाबाद: महापौर ने महादेव नगर, सती नगर और राठौर नगर में रखी निर्माण कार्य की नींव
-59 लाख की धनराशि से दो वार्डो में होगे विकास कार्य
फिरोजाबाद। सोमवार को महापौर कामिनी राठौर ने नगर के दो वार्डो में लगभग 59 लाख रू. के सड़क निर्माण कार्यो का हवन-पूजन कर शुभारम्भ किया।
नगर निगम द्वारा शहर में लगातार विकास कार्य कराएं जा रहे है। इसी क्रम में नगर निगम की महापौर कामिनी राठौर ने एन-कैप एवं 15 वें राज्य वित्त आयोग निगम निधि के अन्तर्गत वार्ड 34, महादेव नगर गली नं. 10 में ओमपाल से कल्लू शर्मा, प्रमोद यादव के मकान तक आरसीसी नाली व सीसी सड़क निर्माण कार्य का हवन-पूजन कर शुभारम्भ किया। यह निमार्ण कार्य लगभग 38 लाख 80 हजार 393 रू. की धनराशि से कराया जायेगा।
Related Articles
इसके अलावा वार्ड नं-21 के सती नगर में शिवम कुमार से राधिका के मकान तक जल निकासी हेतु आरसीसी नाला निमार्ण कार्य एवं इसी वार्ड के राठौर नगर में भोला से शनी पण्डित वाली गली में नाली व सीसी द्वारा सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया। यह दोनो कार्य लगभग 20 लाख की धनराशि से कराएं जायेंगे। महापौर ने बताया कि आज दो वार्डो में तीन स्थानों पर लगभग 59 लाख रू. के निर्माण कार्यो का शुभारम्भ किया गया। इससे क्षेत्रिय लोगों की बरसात के मौसम में जलभराव आदि से राहत प्रदान होगी। साथ ही उन्होंने संबंधित ठेकेदारों को गुणवत्ता पूर्वक कार्य करने के सख्त निर्देश दिए।
इस दौरान रामनरेश कटारा, राघवेन्द्र शर्मा उर्फ टैनी, सत्यवीर गुर्जर, पार्षदगण सतेन्द्र कुमार, अजब सिंह शंखवार, पूनम शर्मा, ऊषा देवी शंखवार, कृष्णवीर, रामगोपाल यादव, अनिल शंखवार, इकरार अहमद, भगवान सिंह झा, कायम सिंह शंखवार, उमेश चंद्र, बंटी, सुभाष, रामप्रकाश, प्रमोद, गंगाप्रसाद, डाॅ केके कठेरिया, डाॅ प्रह्लाद, उदयपाल के अलावा फरहत हुसैन सहायक अभियंता, राकेश कुमार, मनोज कुमार शाक्य अवर अभियंता आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: स्वयं सेविकाओं ने साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक -
फिरोजाबाद: फाइनल मुकाबले में आईवी सुपर किंग्स रही विजेता -
फिरोजाबाद: दो करोड़ रू. से बसईया मस्जिद से रामगढ थाने तक बनेगी सीसी सड़क -
फिरोजाबाद: छात्रा से छेड़खानी करने वाला युवक गिरफ्तार -
फिरोजाबाद: आईवी कैपिटल एवं आईवी सुपर किंग ने किया फाइनल में किया प्रवेश -
फिरोजाबाद: बालक-बालिकाऐं की जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता सम्पन्न