फिरोजाबाद: महिला आयोग की सदस्या ने गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर फल बांटे
फिरोजाबाद। राष्ट्रीय पोषण माह 16 अक्टूबर तक चलाया जायेगा। जिसमें आंगनबाडी कार्यकत्री, महिलाऐं और बच्चे प्रतिभाग करेंगे। महिला आयोग की सदस्या ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।
नारखी ब्लॉक में महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड ने कहा कि आज बेटियों के जन्म से लेकर उनकी शिक्षा-दीक्षा तक सरकार हर संभव सहायता उपलब्ध करा रही है, जिससे हमारी महिलाएं मानसिक, शारीरिक और शैक्षिक रूप से सशक्त होकर देश के नव निर्माण में अपना योगदान दे सकें। महिला आयोग की सदस्य ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कर उन्हें फल वितरित किये।
Related Articles
साथ ही नवजात शिशुओं को अन्नप्राशन भी कराया गया। जबकि कक्षा एक में प्रवेश लेने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर उनका आत्मबल बढ़ाया। इस अवसर पर जिला प्रोबेसन अधिकारी मिथलेश, जिला कार्यक्रम अधिकारी केसरी नंदन तिवारी, खंड विकास अधिकारी आदि उपस्थित रहें।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: गश्ती पुलिस दल ने शातिर चोर को पकड़ा -
शिकोहाबाद: कल्पतरू ट्रस्ट ने मकर संक्राति पर खिचडी, गर्म वस्त्र का किया वितरण -
फिरोजाबाद: करबला कमेटी ने बांटी खिचड़ी -
फिरोजाबाद: सामाजिक संगठनों ने खिचडी बांटकर, सामाजिक समरसता का दिया संदेश -
फिरोजाबाद: रामकथा में सहयोग करने वाले हुए सम्मानित -
फिरोजाबाद: विराट हिंदू सम्मेलन के कार्यालय का हवन-पूजन कर हुआ शुभारम्भ