फिरोजाबाद। राज्य महिला आयोग सदस्य ने सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। साथ ही महिलाओं की समस्याओ को सुनकर संबधित अधिकारियों को निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
राज्य महिला आयोग सदस्य रेनू गौण ने सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण कर पीड़िताओं की समस्याऐं सुनी और उनका समाधान किया। उन्होंने पीड़िताओं को आत्म निर्भर, खुद को कैसे मजबूद किया जाए के बारे में जानकारी दी। साथ ही सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, सखी वन स्टाफ सेंटर, विधवा व ओल्ड एज पेंशन के बारे में बताया। महिला हेल्पलाइन नंबरों की विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान मोहिनी शर्मा, अरुण, सारस्वत, अंजू, शशिमाला, संगीता, रजनी आदि मौजूद रहे।