फिरोजाबाद: महिला के पहनावे पर टिप्पणी गलत, धोखे से धर्म परिवर्तन अनुचित-रीता बहुगुणा जोशी
-एक निजी कार्यक्रम में पहुंची भाजपा की वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी
फिरोजाबाद। एक निजी कार्यक्रम में सुहागनगरी पहुंचीं भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने मीडिया से बातचीत में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किए।
उन्होंने सांसद डिंपल यादव पर की गई टिप्पणी के बारे में कहा कि वह महिला आंदोलन से निकली हैं। उनके अनुसार किसी भी महिला के पहनावे पर टिप्पणी करना पूरी तरह गलत है। यह मानसिकता पुरुष प्रधान सोच की उपज है। समाजवादी पार्टी और मुस्लिम वोट बैंक के संबंध में जोशी ने कहा कि हर पार्टी का वोट बैंक होता है। लेकिन जब देश संकट में होता है, तब सभी धर्म के लोग एक साथ खड़े होते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि हम सब पहले हिंदुस्तानी हैं।
Related Articles
धर्म परिवर्तन के मुद्दे पर उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि धोखे और लालच से कराया गया धर्म परिवर्तन पूरी तरह गलत है। हर किसी को अपने धर्म में रहने का अधिकार है। बिहार में एनडीए में मतभेद की अफवाहों पर जोशी ने कहा कि एनडीए पूरी तरह एकजुट है। उन्होंने आश्वस्त किया कि चुनाव भी मिलकर लड़ेंगे और सरकार भी उनकी बनेगी।
कथावाचक अनिरुद्धचार्य के विवादित बयान पर उन्होंने कहा कि संत कहलाने वालों को ऐसी भाषा शोभा नहीं देती। उन्होंने इस तरह के बयानों को अत्यंत निंदा की। इससे पूर्व रामानंद गर्ग इंटर काॅलेज पहुंचकर उन्होंने समाजसेवी नारदानंद गर्ग के निधन पर शोक प्रकट किया। साथ ही परिवारीजनों को सात्वंना दी।
ये भी पढ़ें
-
शिकोहाबाद: डॉ सौम्या यादव एचडी की उपाधि से सम्मानित -
फिरोजाबाद: विद्यार्थियों को शोध, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान के लिए किया प्रेरित -
शिकोहाबाद: दिल्ली पब्लिक स्कूल में बच्चों ने धूमधाम से मनाई होली -
फिरोजाबाद: दाऊदयाल महिला महाविद्यालय सेमिनार का हुआ आयोजन -
फिरोजाबाद: छात्राओं को विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित -
शिकोहाबाद: बीबीए के छात्र-छात्राओं ने मनाया होलिकोत्सव