फिरोजाबाद: महिला महासभा की बैठक में 24 अगस्त को होने वाले व्यापारी सम्मेलन को लेकर हुई चर्चा
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल महिला महासभा की एक बैठक महिला महानगर अध्यक्ष आकृति सहयोगी की अध्यक्षता में ओझा नगर बबीता शर्मा के आवास पर सम्पन्न हुई। बैठक में 24 अगस्त को होने वाले व्यापारी सम्मेलन में महिलाओं की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करने का आव्हान किया गया।
महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि व्यापार मंडल का व्यापारी सम्मेलन सीएस रिजॉर्ट मोहल्ला ठारफूटा चैराहे पर 24 अगस्त को शाम 6 बजे होने जा रहा है। जिसका कार्यक्रम संयोजक सुशील जाट अध्यक्ष संतोष नगर बाजार समिति को बनाया है। सम्मेलन में ज्यादा से ज्यादा महिला शक्ति प्रतिभाग करेंगी। कार्यक्रम का संचालन दीक्षा अग्रवाल महानगर महिला महामंत्री ने किया।
Related Articles
बैठक में रमाशंकर दादा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नरेश पंजाबी, कार्यक्रम संयोजक बबीता शर्मा, रेणु कुशवाहा, सुजाता शर्मा, काजल शर्मा, पूजा शर्मा, माना शर्मा, सीमा, रुचि, रूबी, नीतू, पूजा शर्मा, द्रौपदी शर्मा, ममता शर्मा साहित्र दर्जनों महिला व्यापारी मौजूद रही।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: संबलपुर जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन के फिरोजाबाद स्टेशन पर ठहराव की मांग -
फिरोजाबाद: मुरी एक्सप्रेस का फिरोजाबाद स्टेशन पर हुआ ठहराव -
फिरोजाबाद में कल से रूकेंगी मुरी एक्सप्रेस -
फिरोजाबाद: टाटा नगर मुरी एक्सप्रेस का शीघ्र फिरोजाबाद स्टेशन पर होगा ठहराव -
फिरोजाबाद: खेत से निकला चांदी के सिक्कों से भरा मटका, सिक्कों को पाने के लिए हुई छीना झपटी -
फिरोजाबाद: स्वयं सेविकाओं ने साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक