फिरोजाबाद: महिला शक्ति ने 50 टीबी मरीजों को पुष्टाहार किट किया वितरण
फिरोजाबाद। जायंट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद महिला शक्ति ने 50 टीवी रोगियों को फिरोजाबाद क्लब पुष्टाहार आहार के पैकेट वितरित किये।
संस्था अध्यक्ष प्राची अग्रवाल ने कहा कि यह राष्ट्रीय लक्ष्य को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। ग्रुप द्वारा इन रोगियों को पुष्ट आहार का पैकेट दिया गया। साथ ही इन रोगियों के उपचार हेतु निरंतर सहायता प्रदान करते रहेंगे। जिससे मरीज शीघ्र स्वस्थ हो सकें।
Related Articles
प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर कल्पना राजोरिया ने सभी टीबी के मरीजों से नियमित रूप से दवा लेने, प्रोटीन युक्त भोजन करने, मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलने आदि अन्य कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी।
प्रशासनिक निर्देशिका रीना गर्ग एवं वित्त निर्देशिका दीपा अग्रवाल ने बताया कि टीवी के मरीजों को पुष्टाहार के पैकेट में काला चना, मूँगफली, सोयाबीन बड़ी, दलिया, सत्तू, गुड, प्रोटीन युक्त अनाज दिया गया।
इस दौरान प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर सौम्या चैहान, पूर्व अध्यक्ष बीना चैहान, रेनू अरोरा, मंजु सिंह, रेखा यादव, वर्तिका जैन, पूनम गुप्ता, मोनिका गर्ग, गोरी बंसल आदि सदस्यों उपस्थिति रही।
ये भी पढ़ें
-
शिकोहाबाद: डॉ सौम्या यादव एचडी की उपाधि से सम्मानित -
फिरोजाबाद: विद्यार्थियों को शोध, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान के लिए किया प्रेरित -
शिकोहाबाद: दिल्ली पब्लिक स्कूल में बच्चों ने धूमधाम से मनाई होली -
फिरोजाबाद: दाऊदयाल महिला महाविद्यालय सेमिनार का हुआ आयोजन -
फिरोजाबाद: छात्राओं को विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित -
शिकोहाबाद: बीबीए के छात्र-छात्राओं ने मनाया होलिकोत्सव