फिरोजाबाद: महिला शक्ति ने धूमधाम से मनाया दीवाली उत्सव
फिरोजाबाद। जायंट्स ग्रुप ऑफ़ फिरोज़ाबाद महिला शक्ति द्वारा तुलसी पैलेस में दीवाली उत्सव धूमधाम एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताऐं आयोजित की गई। जिसमें महिला शाक्ति की पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
संस्था की अध्यक्ष प्राची अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित करते हुए समाज में ज्ञान, प्रेम और प्रकाश फैलाने का संदेश दिया। साथ ही सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी। वहीं पटाखों के नाम फुलझड़ी, अनार, पटाखा, धमाका आदि नाम से आठ टीम बनाई गई। जिसमें सर्वप्रथम हाउसी गेम खिलाया, फिर पजल, रंगोली बनाना, प्रश्नोत्तर राउंड आदि विभिन्न तरीके के गेम्स खिलाए गए। जिसमें सरप्राइज, लकी लेडी व समयबद्धता में राधिका अग्रवाल, नीतू बंसल, गुंजन बंसल, निहारिका शर्मा, डिंपल अग्रवाल विजेता रही।
Related Articles
यूनिट डायरेक्टर अनु बंसल द्वारा जॉइंट्स फेडरेशन यूनिट 8 की कॉन्फ्रेंस मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूरे वर्ष समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 2025 के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। आउटस्टैंडिंग प्रेसिडेंट का पुरस्कार प्राची अग्रवाल, रीना गर्ग, दीपा अग्रवाल, सर्वश्रेष्ठ महिला सदस्य का पूनम गुप्ता एवं सर्वश्रेष्ठ ग्रुप महिला शक्ति को मिला है। महिला शक्ति द्वारा कराई गई ऑनलाइन “डांडिया सजाओ” प्रतियोगिता के विजेता, उपविजेता एवं सांत्वना पुरस्कार दिए गए।
जिसमें मोना बंसल प्रथम, डॉक्टर निशा सिंह द्वितीय, निक्की नरूला तृतीय रहीं। सांत्वना पुरस्कार निहारिका शर्मा, मोनिका रानीवाला एवं नीनू कौशिक को दिया गया। भजन प्रतियोगिता में मीत सलूजा फेडरेशन 5 प्रथम रही। कार्यक्रम में प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर सौम्या चौहान, रीना गर्ग, दीपा अग्रवाल, बीना चौहान, ऊषा पाराशर, शालू नरूला, मंजू सिंह, रेखा यादव, नीना अग्रवाल, डिंपल गुप्ता, वर्तिका जैन, पूनम गुप्ता आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: सर सैयद वेलफेयर समिति ने मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित -
फिरोजाबाद: ब्राह्मण महासभा ने एक हजार दीपक जलाकर मनाया दीपोत्सव -
शिकोहाबाद: ऐ.के. डिग्री कालेज मे समाज सेविका ने लगवाई सेनेटरी पैड मशीन -
फिरोजाबाद: संपूर्ण समाधान दिवस में 11 शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण -
फिरोजाबाद: शिक्षण संस्थानों में धूमधाम से मनाई गई दीपावली -
फिरोजाबाद: धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी ग्राहकों की भीड़, जमकर हुई खरीददारी