फिरोजाबाद: महिला शक्ति ने गणेश कुष्ठ आश्रम में दी पौष्टिक खाद्य सामग्री
फिरोजाबाद। जायंट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद महिला शक्ति द्वारा शिकोहाबाद स्थित गणेश कुष्ठ आश्रम में पौष्टिक खाद्य सामग्री, दवाएँ, फल, पट्टियों आदि का वितरण किया। जिससे कुष्ठ रोगी पौष्टिक आहार प्राप्त हो सके।
अध्यक्ष प्राची अग्रवाल ने बताया कि कुष्ठ रोग एक संक्रामक बीमारी है, जो छूने से फैलती है। इसमें खाने पीने में पौष्टिक आहार लेना चाहिए, नहीं तो रोग से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। इसलिए महिला शक्ति द्वारा पौष्टिक राशन की सामग्री दी गई। जिससे उनको लाभ मिल सके।
Related Articles
प्रशासनिक निर्देशिका रीना गर्ग ने बताया कि खाद्य सामग्री में 20 किलो आटा, दस किलो चावल, दस किलो चीनी, पाँच किलो सरसों का तेल, पाँच किलो घी, दो किलो चाय की पत्ती, पोहा, मसाले, मेवा, दालें, सेब, केला, बिस्कुट आदि राशन की पौष्टिक सामग्री दी गई। इसके अलावा पनीर और दूध के लिए नगद धनराशि दी गई।
कार्यक्रम में वित् निर्देशिका दीपा अग्रवाल, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर सौम्या चैहान, अनुपम जैन, गुंजन अग्रवाल, लवली तैलंग, आशा अग्रवाल, निहारिका शर्मा, नीनो कौशिक आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: कैंसर पीड़ित ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी -
फिरोजाबाद: कांता होटल में लगी भीषण आग, लाखों की क्षति -
फिरोजाबाद: कैंटर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक फरार -
फिरोजाबाद: नाबालिंग बालिका के दुष्कर्म के आरोपी आजीवन कारावास -
फिरोजाबाद: गैगस्टर के आरोपी की 13 लाख 39 हजार की अचल सम्पत्ति कुर्क -
फिरोजाबाद: दो आरोपियों को साढे तीन, तीन वर्ष का कारावास