फिरोजाबाद: महिला शक्ति ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
फिरोजाबाद। जायंट्रस ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद महिला शक्ति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एस.आर. के कॉलेज के कैंपस में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
अध्यक्षा प्राची अग्रवाल ने कहा कि पृथ्वी का तापमान निरंतर बढ़ रहा है, इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को वृक्ष लगाने की आवश्यकता है। वृक्ष ही जमीन के नीचे जलस्तर को बैलेंस रखते हैं और वातावरण को प्रदूषण मुक्त करते हैं। साथ ही धरती को हरा भरा बनाते हैं। उन्होंने सभी से ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने का आग्रह किया।
Related Articles
प्रशासनिक निर्देशिका रीना गर्ग ने बताया कि महिला शक्ति द्वारा लगभग डेढ़ सौ पौधे लगवाएं गए है। वित्त निर्देशिका दीपा अग्रवाल ने बताया कि पौधारोपण में कई तरह के छायादार, फलदार और फलदार पौधे लगाए गए। जिसमें नीम, सहजन, गुलमोहर, पीपल, अशोक, कनेर, अनार, गुडहल, अमरूद, चाँदनी, सदाबहार आदि के पौधे लगाए गए।
एस.आर. के डिग्री कॉलेज की बीएड की हेड ऑफ डिपार्टमेंट निशा गुप्ता ने पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी ली है और महिला शक्ति के कार्य की सराहना की। इस अवसर पर प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर सौम्या चैहान, कल्पना राजोरिया, यूनिट डायरेक्टर अनु बंसल, पूर्व अध्यक्ष बीना चैहान, ऊषा पाराशर, वर्तिका जैन, शीनू अग्रवाल, सरिता गुप्ता, शालिनी जैन, निहारिका, नीनू, नम्रता, आशा गर्ग, राखी, सीमा, राधिका, मंजू अग्रवाल आदि रही।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: नर्स की लापरवाही से अबोध बालक की मौत, परिजनों ने काटा हंगामा -
फिरोजाबाद: शिविर में गर्भवती महिलाओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण -
फिरोजाबाद: 263 दिव्यांग बच्चों को मिले सहायक उपकरण -
फिरोजाबाद: डीएम ने आरोग्य मंदिर उपकेंद्र फरीदा का किया निरीक्षण -
फिरोजाबाद: पल्स पोलियों अभियान का शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों दवा पिलाकर हुआ शुभारम्भ -
फिरोजाबाद: सीएमओ ने पल्स पोलियो रैली का किया शुभारम्भ