फिरोजाबाद: महिलाऐं निडर होकर करें कार्य-नोडल अधिकारी
फिरोजाबाद। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं के सशक्तिकरण और अधिकारों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी योजनाओं, कानूनों तथा हेल्पलाइन सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
ओम हॉस्पीटल में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में मिशन शक्ति की नोडल अधिकारी कल्पना राजौरिया ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। महिलाओं के लिए कई प्रकार की योजनाएं उपलब्ध हैं, जिनमें सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वरोजगार से संबंधित योजनाएं प्रमुख हैं।
Related Articles
महिला सुरक्षा कानूनों, जैसे घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम, दहेज निषेध अधिनियम, यौन उत्पीड़न के खिलाफ कानून आदि की जानकारी भी विस्तार से दी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ. पूनम अग्रवाल ने महिलाओं को उनके संवैधानिक अधिकारों और स्वास्थ्य संबंधी जरूरी जानकारियों से अवगत कराया।
डॉ. अग्रवाल ने कहा कि एक जागरूक महिला न सिर्फ खुद का, बल्कि अपने परिवार और समाज का भी मार्गदर्शन कर सकती है। महिलाओं ने सवाल भी पूछे और मिशन शक्ति की टीम ने उनके हर सवाल का उत्तर देकर उन्हें जागरूक किया।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: पुलिस उपनिरीक्षक परीक्षा में 2911 परीक्षार्थी हुए सम्मिलित -
फिरोजाबाद: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक हुए लामबंद -
फिरोजाबाद: भीम सेवक संघ ने कांशीराम का मनाया जन्मदिवस, निकाली शोभायात्रा -
फिरोजाबाद: सपा कार्यालय पर मनाया गया कांशीराम का जन्मदिवस -
फिरोजाबाद: उपभोक्ता अपने मीटरों में रखे पर्याप्त बैलेंस-अजय अग्रवाल -
फिरोजाबाद: संविदा कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर सदर विधायक को सौंपा ज्ञापन