फिरोजाबाद: महिलाएं खुद को कमजोर न समझें, हर परिस्थिति का डटकर करें सामना
-मिशन शक्ति कार्यक्रम में बालिकाओं और महिलाओं को किया जागरूक
फिरोजाबाद। मिशन शक्ति फेस 5.0 अभियान के तहत मंगलवार को वीरांगना झलकारीबाई जूनियर हाईस्कूल, झलकारी नगर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओ और बेटियों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम की नोडल कल्पना राजौरिया ने छात्राओं और महिलाओं को उनके अधिकारों और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा “महिलाएं खुद को कमजोर न समझें, अगर वे जागरूक होंगी तो हर परिस्थिति का डटकर सामना कर सकेंगी। मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों को सशक्त बनाना है। उन्होंने साइबर क्राइम, घरेलू हिंसा, नशे की लत और झूठे मुकदमों से जुड़े मामलों की जानकारी दी। साथ ही हेल्पलाइन नंबर 1098, 1930, 112, 1076 और 109 साझा करते हुए कहा कि किसी भी आपात स्थिति में बिना झिझक इनका उपयोग करें।
Related Articles
एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि बदलते डिजिटल युग में साइबर अपराध बढ़ रहे हैं। बच्चों और महिलाओं को सतर्क रहना होगा। पुलिस हर समय आमजन की सुरक्षा के लिए तत्पर है। कार्यक्रम के दौरान नशे के दुष्प्रभाव, उससे बचाव के उपाय और मानसिक व सामाजिक पहलुओं पर विशेषज्ञों ने विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर डायरेक्टर रोहित शंखवार ने सभी आगंतुकों का आभार जताया। कार्यक्रम में उ.नि. अनुज नागर, जसवंत, महिला कांस्टेबल संध्या, कांस्टेबल बीपी सिंह, कोमल फाउंडेशन अध्यक्ष अश्वनी राजोरिया, स्कूल प्रबंधक बीपी सिंह, प्रधानाचार्य सोनी शंखवार आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: कैंसर पीड़ित ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी -
शिकोहाबाद: डॉ सौम्या यादव एचडी की उपाधि से सम्मानित -
फिरोजाबाद: कांग्रेस कमेटी ने समाजसेवी अजय यादव को किया सम्मानित -
फिरोजाबाद: गौ सेवक होली महोत्सव में संगीतमय हुआ होली का गायन -
फिरोजाबाद: विद्यार्थियों को शोध, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान के लिए किया प्रेरित -
फिरोजाबाद: कांता होटल में लगी भीषण आग, लाखों की क्षति