फिरोजाबाद: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बांटी सिलाई मशीन
फिरोजाबाद। जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सराहनीय पहल करते हुए तीन जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीनों का वितरण किया गया। सेवा पथ जनकल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष गौरव दत्त बंसल, सचिव सीमा गुप्ता, कोषाध्यक्ष योगेंद्र प्रकाश जैन, संरक्षक कल्पना राजौरिया, नितेश अग्रवाल जैन ने जरूरतमंद महिला दीक्षा, विमलेश, आलिया को सिलाई मशीनें प्रदान की। कल्पना राजौरिया ने कहा कि समिति द्वारा विगत वर्षों से निरंतर जनहित के अनेक कार्य किए जा रहे हैं। समय-समय पर जरूरतमंदों को स्वेटर, कैप, कंबल, पानी की मशीन, सिलाई मशीन जैसी आवश्यक सहायता उपलब्ध कराकर समाज सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस दौरान नितेश अग्रवाल जैन, सुनील भटनागर, संदीप अग्रवाल, शिल्पी अग्रवाल, तरुण दत्त बंसल, प्रियंका गुप्ता आदि मौजूद रहे।
Related Articles
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: कैंसर पीड़ित ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी -
शिकोहाबाद: डॉ सौम्या यादव एचडी की उपाधि से सम्मानित -
फिरोजाबाद: कांग्रेस कमेटी ने समाजसेवी अजय यादव को किया सम्मानित -
फिरोजाबाद: गौ सेवक होली महोत्सव में संगीतमय हुआ होली का गायन -
फिरोजाबाद: विद्यार्थियों को शोध, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान के लिए किया प्रेरित -
फिरोजाबाद: कांता होटल में लगी भीषण आग, लाखों की क्षति