फिरोजाबाद: महिलाओं को किया सम्मानित
फिरोजाबाद। राज्य कर्मचारी महासंघ द्वारा देश की प्रथम महिला फातिमा शेख की जयंती विकास भवन में मनाई गई और उन्होंने शिक्षा की अलख जगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। कार्यक्रम में समाज कल्याण अधिकारी ने कहा कि फातिमा शेख ने देश की प्रथम महिला शिक्षिका के साथ कंधे से कंधा मिला समाज में परिवर्तन की क्रांति लाई। अर्थ एवं संख्या अधिकारी एम.पी.सिंह ने कहा कि शैक्षिक क्रांति में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कार्यक्रम में अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए महिलाओं को शाल उड़ाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान धनराज कुमार, प्रेमप्रकाश कुशवाह, जगबीर सिंह, रजनीश कुमार, रमेश चंद्र शाक्य, राकेश कुमार, अनीश कुमार, असलम, इंसाफ अली, मुलायम सिंह, कासिम बाबू, अनिल कुमार, रामदास, रमाकांत, विवेक कुमार आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: पुरानी रंजिश को लेकर युवक को मारी गोली, घायल -
फिरोजाबाद: ट्रॉमा सेंटर में ऑटोक्लेव मशीन फटी, दो पैरामेडिकल छात्र और स्टाफ नर्स झुलसे -
फिरोजाबाद: आशा-संगिनी कार्यकत्रियों ने मानदेय बढ़ाने की मांग की -
फिरोजाबाद: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने एक मंच पर आने का किया ऐलान -
फिरोजाबाद: यूजीसी के विरोध में राष्ट्रीय युवा वाहिनी ने नगर विधायक को सौंपा ज्ञापन -
फिरोजाबाद: बाजारों में होली पर चार पहिया, ई-रिक्शा पर रोक लगाई जाएं