फिरोजाबाद। महात्मा गांधी बालिका पी.जी. कॉलेज में मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत छात्राओं को साइबर क्राइम के बारे में जागरूक किया गया। सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए चलाएं जा रहे हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी साझा की।
प्राचार्या डॉ. प्रियदर्शिनी उपाध्याय के कुशल निर्देशन में कार्यक्रम संयोजन डॉ. प्रिया सिंह एवं डॉ. निशा ने छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़ी उपयोगी जानकारियाँ प्रदान की। उन्होंने कहा कि आज के समय में हर लड़की और महिला को अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति सजग रहना चाहिए। मिशन शक्ति का उद्देश्य केवल जागरूकता बढ़ाना नहीं, बल्कि महिलाओं में आत्मविश्वास और आत्मरक्षा की भावना विकसित करना भी है।
किसी भी तरह की उत्पीड़न या असुरक्षा की स्थिति में चुप रहने के बजाय महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा बनाए गए हेल्पलाइन नंबर्स का तुरंत उपयोग करें। छात्राओं ने संकल्प लिया कि वे अपने परिवार और समाज में भी जागरूकता फैलाएँगी। कार्यक्रम अधिकारी डॉ निशा ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्राओं में आत्मनिर्भरता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को प्रबल करते हैं।