फिरोजाबाद: महिलाओं ने यमुना जल में खडे होकर सूर्य को दिया अर्ध्य
फिरोजाबाद। पसीना बाले हनुमान जी स्थित यमुना घाट पर छठ पूजा का आयोजन किया गया। महिलाओं ने यमुना के जल में खड़े होकर सूर्य नारायण को अर्ध्य देकर पूजा अर्चना की। ग्राम पंचायत चंद्रवार द्वारा यमुना घाट पर बेहतर व्यवस्थाऐं की गई। अनहोनी घटनाओं को देखते हुए गोताखोर तैनात किये।
नगर में प्रतिवर्ष होने वाले छठ पूजा महोत्सव को देखते हुए ग्राम पंचायत चंद्रवार द्वारा पसीना वाले हनुमान मंदिर के निकट यमुना किनारे घाट पर वैरिकेंटिग लगाकर, टैंट की व्यवस्था की थी। दूर-दराज से आई महिलाओं ने विधि-विधाने के साथ छठ पूजा के लिए यमुना में खड़े होकर सूर्य नारायण का अर्ध्य समर्पित किये।
Related Articles
इस मौके सदर ब्लाक के खण्ड विकास अधिकारी नवीन कुमार, प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी जितेंद्र यादव, जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण दया शंकर, अजय पाल सिंह सचिव, प्रधान एवं पुलिस प्रशासन ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: कैंसर पीड़ित ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी -
शिकोहाबाद: डॉ सौम्या यादव एचडी की उपाधि से सम्मानित -
फिरोजाबाद: कांग्रेस कमेटी ने समाजसेवी अजय यादव को किया सम्मानित -
फिरोजाबाद: गौ सेवक होली महोत्सव में संगीतमय हुआ होली का गायन -
फिरोजाबाद: विद्यार्थियों को शोध, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान के लिए किया प्रेरित -
फिरोजाबाद: कांता होटल में लगी भीषण आग, लाखों की क्षति