फिरोजाबाद: मकर सक्रांति पर खिचड़ी का हुआ वितरण, साधू संतों के बांटे कम्बल
फिरोजाबाद। नगर में मकर संक्राति का पर्व विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। जगह-जगह खिचड़ी वितरण किया गया। इस मौके पर साधू संतो, जरूरतमंदो को दान देते हुए गर्म वस्त्र प्रदान किये। मंदिरों पर साधू को संस्थाओं द्वारा सर्दी बचाव हेतु कम्बल आदि का वितरण किया।
मकर संक्राति पर्व पर कैला देवी मंदिर, बड़े हनुमान मंदिर के अलावा अन्य मंदिरों के बाहर बैठे साधू संतों को विभिन्न संस्थाओं द्वारा खिचड़ी, फल, चाय, बिस्कुट, मगौड़ा आदि का वितरण किया। संतों को सर्दी से बचाव के लिए कम्बल का वितरण किया।
Related Articles
ग्राम सरगवॉ स्थित गोपाल महाराज मंदिर में स्व. सुरेंद्र सिंह पचौरी मेमोरियल ट्रस्ट एवं विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग (ब्रज प्रांत) द्वारा मकर संक्रांति पर साधु संतों, गरीब, वृद्ध, विकलांगों एवं असहाय लोगों को समिति के पदाधिकारियों ने कंबल देने के साथ दक्षिणा देते हुए सामूहिक भोज कराया।
इस अवसर पर गौ सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय ने कहा कि सभी अपने क्षेत्र में समाजसेवा का कार्य करें। इस दौरान उमाकांत पचौरी, राकेश त्यागी, अरविंद पचौरी, अनुपम शर्मा, रमाकांत पचौरी, मंजू जादौन, संतोष वशिष्ठ, सुनील वशिष्ठ, विनोद पचौरी, दिनेश वशिष्ठ, डॉ नितिन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: पसीना वाले हनुमान मंदिर का एक करोड़ रू. से होगा सौंदर्यीकरण -
फिरोजाबाद: भाकियू भानू ने शहीद सूरज के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग -
फिरोजाबाद: कांग्रेसजनों पर बर्बरता पूर्वक कार्रवाई के विरोध में मुख्यालय पर किया प्रदर्शन -
फिरोजाबाद: स्कूलों में नहीं लगाये जायेंगे अनफिट वाहन-डीएम -
फिरोजाबाद: विशाल हिंदू सम्मेलन 18 को, निकलेगी कलश यात्रा -
फिरोजाबाद: तीन दिवासीय हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड शिविर का समापन