फिरोजाबाद: मालगाड़ी की चपेट में आने से 17 साल की किशोरी की मौत
फिरोजाबाद। शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार को एक दुखद घटना सामने आई। फर्रूखाबाद के थाना गुमना कटकपुरा की रहने वाली 17 वर्षीय सुभाना की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। किशोरी शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर थी। वह लघुशंका के लिए फ्रेट कॉरिडोर के रेल ट्रैक पर चली गई।
इसी दौरान वहां से गुजर रही मालगाड़ी की चपेट में आ गई। हादसे में उसके हाथ-पैर कट गए। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे और सिविल पुलिस मौके पर पहुंची। घायल किशोरी को तुरंत जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
Related Articles
इंस्पेक्टर अनुज कुमार के अनुसार, मंदबुद्धि प्रतीत होने वाली किशोरी सुबह किसी ट्रेन से शिकोहाबाद पहुंची थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेज दिया है। साथ ही किशोरी के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।
ये भी पढ़ें
-
शिकोहाबाद: डॉ सौम्या यादव एचडी की उपाधि से सम्मानित -
फिरोजाबाद: विद्यार्थियों को शोध, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान के लिए किया प्रेरित -
शिकोहाबाद: दिल्ली पब्लिक स्कूल में बच्चों ने धूमधाम से मनाई होली -
फिरोजाबाद: दाऊदयाल महिला महाविद्यालय सेमिनार का हुआ आयोजन -
फिरोजाबाद: छात्राओं को विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित -
शिकोहाबाद: बीबीए के छात्र-छात्राओं ने मनाया होलिकोत्सव