फिरोजाबाद: माँ कामाख्या धाम में शुरू हुआ अंबुवाची महापर्व
-25 जून को खुलेंगे पट, होगा भव्य जागरण
फिरोजाबाद। माँ कामाख्या देवी को शक्तिपीठों में सर्वोच्च स्थान प्राप्त है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, अंबुवाची पर्व पर माता के योनि रूप की पूजा होती है, जो स्त्री की रचनात्मक शक्ति और प्रकृति को सम्मान देने का पर्व है।
मक्खनपुर स्थित माँ कामाख्या धाम में इस वर्ष अंबुवाची महापर्व की शुरुआत 22 जून सुबह 5 बजे पट बंद कर की गई। पूजा में टूंडला विधायक प्रेमपाल धनगर की धर्मपत्नी सहित नगर की अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं। पूजन कार्य महंत अशोकानंद महाराज, राहुल, अभिषेक द्वारा विधिपूर्वक सम्पन्न कराया गया। मंदिर महंत ने बताया के 25 जून को सुबह 3ः54 बजे पट खोले जाएंगे और उसी दिन विशाल देवी जागरण का आयोजन होगा।
Related Articles
24 जून को पोशाक यात्रा निकाली जायेगी, जो कि नगर में भ्रमण करेगी। इस अवसर पर राजेन्द्र गिरी महाराज (संरक्षक), रंजीत सिंह (प्रबंधक सचिव), अरुण कुमार (कोषाध्यक्ष), दीपक शर्मा, अरविन्द बघेल, अवधेश कुमार, इंजीनियर कान्हा व राहुल कुमार सहित मंदिर समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: स्वयं सेविकाओं ने साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक -
फिरोजाबाद: फाइनल मुकाबले में आईवी सुपर किंग्स रही विजेता -
फिरोजाबाद: दो करोड़ रू. से बसईया मस्जिद से रामगढ थाने तक बनेगी सीसी सड़क -
फिरोजाबाद: छात्रा से छेड़खानी करने वाला युवक गिरफ्तार -
फिरोजाबाद: आईवी कैपिटल एवं आईवी सुपर किंग ने किया फाइनल में किया प्रवेश -
फिरोजाबाद: बालक-बालिकाऐं की जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता सम्पन्न