फिरोजाबाद: मंदबुद्धि किशोरी से गांव के युवक ने किया दुष्कर्म, पुलिस तलाश में जुटी
फिरोजाबाद। खैरगढ़ थाना क्षेत्र में एक मंदबुद्धि किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू करते हुए पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण जिला महिला अस्पताल में कराया है।
थाना खैरगढ़ क्षेत्र की 17 वर्षीय मंदबुद्धि किशोरी घर पर अकेली थी। इसी दौरान गांव का युवक पंकज पुत्र सुभाष चंद्र उसके घर में घुस गया और दुष्कर्म करने लगा। किशोरी की चीख-पुकार सुनकर उसकी मां घर पहुंची तो आरोपी उसे धक्का देकर फरार हो गया। मां ने तुरंत अपने पति को घटना की जानकारी दी। पीड़िता के पिता की लिखित शिकायत पर खैरगढ़ पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस ने पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण जिला अस्पताल में कराया है। आरोपी पंकज की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
Related Articles
ये भी पढ़ें
-
फ़िरोज़ाबाद: होली मिलन समारोह में जमकर उड़ा अबीर गुलाल -
फिरोजाबाद: होली की पूर्व संध्या पर पुलिस ने पैदल गश्त कर, राहगीरों से किया संवाद -
फिरोजाबाद: तीन दिन से लापता युवक का शव नाले में मिला, पुलिस जांच में जुटी -
फिरोजाबाद: अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्व की मौत, पुलिस जांच में जुटी -
फिरोजाबाद: सड़क हादसे में घायल वृद्ध की उपचार के दौरान मौत -
फिरोजाबाद: महिला शक्ति ने परीक्षा पूर्व छात्राओं को बांटे लेखन पैड