फिरोजाबाद: मण्डल स्तरीय बाल उत्सव में जिले की तीन बालिकाओं का हुआ चयन
फिरोजाबाद। मण्डल स्तरीय बाल उत्सव आगरा में हुआ। जिसमें जनपद फ़िरोज़ाबाद की तीन छात्राऐं खनक पीएमश्री विद्यालय नगला शादी ब्लॉक जसराना, सौम्या शर्मा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय ब्लॉक नगर क्षेत्र फिरोजाबाद, शालिनी उ.प्रा.वि. सुरैला ब्लॉक एका का राज्य स्तरीय प्रतिभाग हेतु चयन किया गया है। मण्डल स्तरीय बाल उत्सव में खनक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बाल उत्सव में उत्कृष्ट योगदान हेतु खण्ड शिक्षा अधिकारी ज्योति पाठक, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा अजय कुमार, नोडल एसआरजी जया शर्मा, मीना मंच के मास्टर ट्रेनर रजनी, मनीषा रानी, सीमा रानी, दीपमाला, कौशलेंद्र कुमार, मृदुल माधव पाराशर को प्रशस्ति प्रत्र प्रदान किया गया।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: दो आरोपियों को साढे तीन, तीन वर्ष का कारावास -
फिरोजाबाद: फार्मर रजिस्ट्री कार्य लापरवाही बरतने वाले नौ लेखपालों का वेतन रोका -
फिरोजाबाद: डीएम ने वेयर हाउस का किया निरीक्षण, देखी व्यवस्थाएं -
फिरोजाबाद: एंटी रैगिंग के बारे में छात्राओं को किया जागरूक -
फिरोजाबाद: एनएसएस की छात्राओं ने वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश -
फिरोजाबाद: व्यापार मंडल ने एसपी सिटी को सौंपा ज्ञापन, जाम से मुक्ति दिलाने की मांग