फिरोजाबाद: मंडलायुक्त ने उच्च प्राथमिक विद्यालय नागऊ के बूथों का किया निरीक्षण
-कलैक्ट्रेट में राजनीतिक प्रतिनिधियों के साथ की बैठक
फिरोजाबाद। निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा हेतु मंडलायुक्त ने उच्च प्राथमिक विद्यालय नागऊ के बूथ संख्या-292, 293 का निरीक्षण किया। उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों से वार्ता कर मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन की प्रगति की जानकारी ली।
मंडलायुक्त नगेन्द्र प्रताप ने निरीक्षण के दौरान फॉर्म- 6, 7, 8 की वर्तमान स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कोई भी पात्र मतदाता पंजीकरण से वंचित न रहें। इसके बाद मंडलायुक्त/रोल प्रेक्षक ने विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ कलेक्ट्रेट स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में बैठक ली।
Related Articles
उन्होंने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि सभी दल अधिक से अधिक फार्म-6 भरवाने में प्रशासन का सहयोग करें, ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम न छूटे, एक पारदर्शी और शुद्ध निर्वाचक नामावली तैयार की जा सके। जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश रंजन ने बताया कि 96 प्रतिशत नोटिस हियरिंग की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है, शेष कार्य को भी समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
बैठक में सपा जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव, डॉ विजय आर्य, बसपा सोनू भारती, कांग्रेस से शैलेंद्र शुक्ला, अमित गर्ग, पूनम गौतम के अलावा उप जिला निर्वाचन अधिकारी विशु राजा एवं समस्त ईआरओ मौजूद रहें।
ये भी पढ़ें
-
टूंडला: पांच पैर और दो मुख वाली बछिया को देखने उमड़े ग्रामीण -
फिरोजाबाद: होली मिलन समारोह में जमकर उड़ा अबीर-गुलाल -
फिरोजाबाद: ब्रज की होली, रसिया के गायन से लोगों को किया मंत्र मुग्ध -
फिरोजाबाद: 1108 कुण्डीय मृत्युंजय मां पीतांबरा महायज्ञ का हुआ शंखनाद -
फिरोजाबाद: बासौड़ा पूजन नौ को, शीतला देवी मंदिर में लगेगा भव्य मेला -
फिरोजाबाद: विहसंत सागर तीर्थधाम का शिलान्यास समारोह 15 को जैतपुरा में होगा